भारतीय उच्चायोग पर प्रदर्शन

Updated at : 05 Sep 2019 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
भारतीय उच्चायोग पर प्रदर्शन

एक बार फिर ब्रिटिश पाकिस्तानियों ने हजारों की संख्या में लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर प्रदर्शन के नाम पर हमला किया है. उच्चायोग की बिल्डिंग के शीशे तोड़े, दीवारों पर पत्थरों, अंडों व अन्य सामग्रियां फेंकीं. ऐसा ही हमला विगत 15 अगस्त को भी किया था. लंदन पुलिस की भूमिका इस बार भी बेहद शर्मनाक […]

विज्ञापन

एक बार फिर ब्रिटिश पाकिस्तानियों ने हजारों की संख्या में लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर प्रदर्शन के नाम पर हमला किया है. उच्चायोग की बिल्डिंग के शीशे तोड़े, दीवारों पर पत्थरों, अंडों व अन्य सामग्रियां फेंकीं.

ऐसा ही हमला विगत 15 अगस्त को भी किया था. लंदन पुलिस की भूमिका इस बार भी बेहद शर्मनाक रही. लगता है कि पानी अब सिर से ऊपर जा रहा है. भारत सरकार को इन अराजक गतिविधियों के विरुद्ध कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए. पिछली बार प्रधानमंत्री ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से बात कर अपनी आपत्ति जतायी थी.

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने खेद व्यक्त करते हुए पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया था. इसके बाद भी ऐसा दोबारा क्यों हुआ? भारत को इस बार भी आपत्ति जताने की जरूरत है और ब्रिटिश सरकार से सकारात्मक पहल करने को कहना चाहिए.

चंदन कुमार, देवघर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola