Weather Forecast: भीषण ठंड का अलर्ट, जम गया नलों और नदियों का पानी, दिल्ली समेत इन राज्यों में अब बारिश का दौर

Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Dec 2024 6:45 AM

विज्ञापन

Weather Forecast

Kal Ka Mausam: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है. इसके कारण न्यूनतम तापमान गिर गया है. इसका असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर भी पड़ रहा है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने आने वाले समय में दिल्ली इन राज्यों में बारिश की संभावना जताई है.

विज्ञापन

Weather Forecast: पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. बर्फबारी से तापमान और गिर गया है. इसके कारण मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. शीतलहर चलने के साथ घना कोहरा जम रहा है. जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में पारा शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया है. भीषण सर्दी से लोगों का बुरा हाल है. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आगामी दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा, पंजाब समेत कई और राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश में जम गया पानी

हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कई इलाके भीषण शीतलहर की चपेट में हैं. ठंड इतनी बढ़ गई है कि नलों का पानी जम गमा है. नदियों का पानी बर्फ बन गया है. बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, मंडी समेत कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया है. ऊंचाई वाले आदिवासी इलाकों और पहाड़ी दर्रों में न्यूनतम तापमान शून्य 14 से 18 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है. कई स्थानों पर पाइपों में पानी जम गया है. झरने और छोटी नदियों में भी पानी में बर्फ की परत जम गई है.

  • हिमाचल प्रदेश तापमान
  • ताबो शून्य से 11.6 डिग्री नीचे
  • सुमरो शून्य से 5.3 डिग्री नीचे
  • कुसुमसेरी शून्य से 4.8 डिग्री नीचे
  • कल्पा शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे
  • ऊना एक डिग्री सेल्सियस
  • भुंतर 1.5 डिग्री सेल्सियस

जम्मू कश्मीर में हाड़ कंपाने वाली सर्दी

जम्मू कश्मीर में भी भयंकर सर्दी पड़ रही है. कश्मीर में चिल्लई कलां शुरू हो गया है. कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. वहीं श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों का हाल

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में साफ दिखाई पड़ रहा है. दिल्ली के लेकर यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार-झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इन इलाकों में एक सप्ताह तक शीतलहर चलने का अनुमान है. रविवार को राजस्थान के करौली में न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं दिल्ली में कोहरा छाया रहा. न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Also Read: Kal Ka Mausam: ठंड के आगोश से दूर बिहार, मंगलवार से तापमान में होगी और बढ़ोतरी

बारिश का अनुमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा और यूपी के कुछ इलाकों में अगले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है. बारिश के कारण ठंड में और इजाफा हो सकता है. कनकनी वाली ठंड पड़ेगी. आईएमडी के मुताबिक एक नये पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही दस्तक देने वाला है. इसके चलते मौसम में बदलाव आएगा. दिल्ली समेत कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे. बारिश की भी संभावना है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक तटीय आंध्र प्रदेश समेत उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी, रायलसीमा में बारिश का दौर जारी है. इसके अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल का तटीय गंगीय क्षेत्र, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, असम और मेघालय में भी बारिश की संभावना है.

Also Read: Weather Forecast : वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बदलेगा मौसम, होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola