Indigo Crisis: मेरे पति की मौत हो गई, ताबूत लेकर यात्री पहुंची एयरपोर्ट, देखें Video

Updated:
विज्ञापन
Indigo Crisis

इंडिगो की उड़ानें रद्द (Photo: PTI)

Indigo Crisis: विभिन्न हवाई अड्डों से दिल्ली, मुंबई समेत कई बड़े शहरों के लिए इंडिगो की उड़ानें रद्द कर दी गईं. इसके बाद यात्रियों की परेशानी बढ़ गई. कुछ वीडियो सामने आए हैं जो भयावह स्थिति को दर्शा रहे हैं. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Indigo Crisis: इंडिगो यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है. कई लोगों का कहना है कि एयरलाइन समय पर देरी या उड़ान रद्द होने की जानकारी नहीं दे रही. इससे उनकी यात्रा महंगी हो रही है और प्लान भी बिगड़ जा रहा है. गुवाहाटी में एक यात्री ने बताया कि वह सुबह शिलांग से यहां पहुंची हैं. उनके पति का निधन हो गया है और वे ताबूत को कोलकाता लेकर जाना चाहती हैं, जहां उनका अंतिम संस्कार होना है. उन्होंने इंडिगो की उड़ान बुक की है, लेकिन अब तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि उड़ान चलेगी या नहीं. उन्हें डर है कि फ्लाइट रद्द न हो जाए. यात्री का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. देखें वीडियो.

गुजरात के अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो की कई उड़ानें दोबारा रद्द होने से लंबी कतारें लग गईं. एक यात्री का वीडियो सामने आया है जो रो रही है. देशभर में इंडिगो की उड़ानों में हो रही देरी और रद्द होने के बीच DGCA ने फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) आदेशों को तुरंत प्रभाव से रोक दिया है.

यह भी पढ़ें : Indigo Crisis: पटना एयर रूट पर हाहाकार, दिल्ली तक का किराया लंदन से भी हुआ महंगा, कब होगा सब ठीक?

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola