Indigo Crisis: पटना एयर रूट पर हाहाकार, दिल्ली तक का किराया लंदन से भी हुआ महंगा, कब होगा सब ठीक?
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Dec 2025 9:12 AM
इंतजार करते यात्री
Indigo Crisis: पटना-दिल्ली एयर रूट पर उड़ान संकट गहराने से हवाई किराया रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. कई उड़ानें रद्द होने के बाद टिकट दरें अचानक इतनी बढ़ीं कि पटना-दिल्ली का किराया लंदन रूट से भी महंगा हो गया है.
Indigo Crisis: देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो की उड़ानों में जारी संकट चौथे दिन भी जारी है. बिहार से लेकर देश के कई हिस्सों में हजार से अधिक उड़ानें रद्द होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसका सीधा असर पटना-दिल्ली रूट पर भी देखने को मिल रहा है. यहां अचानक किराया इतनी तेजी से बढ़ गया कि वह लंदन जाने वाले किराए को भी पीछे छोड़ गया.
फंसे रहे कई यात्री
पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में यात्री फंसे रहे. कई घंटों की देरी, उड़ान रद्द होने और टिकट कैंसिलेशन के बाद यात्री काफी नाराज हो गए. पटना से दिल्ली का किराया आमतौर पर 6 से 10 हजार रुपये के बीच रहता है, लेकिन अभी यह बढ़कर 41380 तक पहुंच गया है.
हैरानी की बात यह है कि इसी दिन दिल्ली से लंदन के लिए इंडिगो का किराया 26351 है. यानी पटना–दिल्ली का घरेलू किराया इंटरनेशनल फ्लाइट्स से भी महंगा हो गया है.
केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि पटना से चेन्नई, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के लिए टिकट दरों में भी भारी उछाल देखा गया. टिकट के दाम में 5 से 6 गुना तक बढ़ोतरी हुई है. इस वजह से लोगों की जेब पर भी असर पड़ा है.
क्यों बढ़ी परेशानी?
क्रू की भारी कमी: पायलटों और तकनीकी स्टाफ में अचानक कमी आ जाने के कारण कई उड़ानें ऑपरेट नहीं हो पा रहीं.
ड्यूटी टाइम बदलना: नए नियमों के तहत पायलटों के उड़ान भरने की सीमा में बदलाव किया गया है, जिससे कई शेड्यूल प्रभावित हुए.
तकनीकी दिक्कतें: पुराने विमानों में तकनीकी दिक्कतें बढ़ने की वजह से उन्हें ग्राउंड करना पड़ा है.
त्योहारी भीड़: दिसंबर महीने में यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे टिकटों की मांग अचानक बढ़ गई.
डीजीसीए ने आदेश लिया वापस
डीजीसीए ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए इंडिगो को पायलटों और क्रू की उपलब्धता से जुड़े सभी पुराने आदेश वापस लेने का निर्देश दिया है. उम्मीद जताई जा रही है कि 10 से 15 दिसंबर के बीच स्थिति सामान्य होने लगेगी और उड़ान सेवाएं ट्रैक पर लौट आएंगी. हालांकि यात्रियों की परेशानी फिलहाल जारी है, और टिकट दर कम होने में कुछ समय लग सकता है.
इसे भी पढ़ें: पटना-दिल्ली रूट पर इस महीने से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानें इसकी स्पीड और सुविधाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










