चंपाई सोरेन के पोते का अंतिम संस्कार आज जिलिंगगोड़ा में, CM हेमंत हो सकते हैं शामिल

Updated:
विज्ञापन
चंपाई सोरेन के पोते का अंतिम संस्कार आज जिलिंगगोड़ा में, CM हेमंत हो सकते हैं शामिल

Champai Soren Grandson Funeral: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का उनके पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा में अंतिम संस्कार किया जायेगा. मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पूर्व सीएम और उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन पार्थिव शरीर के साथ गांव पहुंच चुके हैं. सुरक्षा के मद्देनजर कोल्हान डीआइजी और जिले के डीसी-एसपी ने जिलिंगगोड़ा का दौरा किया है. संभावना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी परिवार से मुलाकात कर श्रद्धांजलि देंगे.

विज्ञापन

Champai Soren Grandson Funeral, सरायकेला : झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन (22) की मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी. वीर सोरेन पूर्व सीएम के पुत्र बाबूलाल सोरेन के पुत्र थे. मनाली के सिमसा स्थित एक होम स्टे में सोमवार की दोपहर में वीर सोरेन अचानक बिस्तर से नीचे गिर गये थे. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही पूर्व सीएम चंपाई सोरेन और उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन रांची से दिल्ली होते हुए मनाली पहुंचे. गुरुवार को पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा में अंतिम संस्कार किया जायेगा.

जिलिंगगोड़ा पहुंचे अधिकारी, सीएम के आने की संभावना

वीर सोरेन के अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है. बुधवार की देर शाम कोल्हान के डीआइजी, सरायकेला-खरसावां के डीसी, एसपी और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जिलिंगगोड़ा का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. ऐसी संभावना है कि सीएम हेमंत सोरेन गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम के बाद जिलिंगगोड़ा जा सकते हैं और परिवार से मुलाकात कर श्रद्धांजलि दे सकते हैं.

Also Read: बोकारो में IT रेड का दूसरा दिन: नोट गिनने की मशीन मंगवाई, प्रकाश और सोनू के ठिकानों से मिले बड़े सुराग

सिर में दर्द की शिकायत के बाद बिगड़ी थी तबीयत

वीर सोरेन अपने मित्रों के साथ 22 फरवरी को मनाली घूमने गये थे. दोस्तों के अनुसार, सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे घूमने के बाद वह होम स्टे में सो गये थे. नींद से जागने के बाद उन्होंने सिर में तेज दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद दोस्तों ने उन्हें ऑनलाइन दवा मंगा कर दी थी. दोपहर करीब 2:30 बजे वह अचानक बिस्तर से नीचे गिर गये. अस्पताल ले जाते समय उनके मुंह से झाग निकलने लगा था. मनाली सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Also Read: गिरिडीह गोलीकांड: मुख्य आरोपी शिवम आजाद गिरफ्तार, भागने की फिराक में था मास्टरमाइंड

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola