रांची से जमशेदपुर लौट रही कार घोड़ानेगी चौक के पास ट्रक से जा भिड़ी, फिर...

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त कार.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची-जमशेदपुर एनएच-33 पर घोड़ानेगी चौक के पास ट्रक और कार की टक्कर हुई। गनीमत रही कि कार सवार चारों यात्री बाल-बाल बच गए। जानिए पूरी घटना की जानकारी।

विज्ञापन

चांडिल : टाटा-रांची एनएच-33 स्थित विनोद बिहारी घोड़ानेगी चौक के पास सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण दुर्घटना में कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि गनीमत रही कि कार में सवार चारों यात्री बाल-बाल बच गए.

विज्ञापन

ब्रेकर पर गति धीमी होते ही पीछे से मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, कार में सवार चार लोग रांची एयरपोर्ट से जमशेदपुर लौट रहे थे. जैसे ही कार घोड़ानेगी चौक के पास पहुंची, सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर को देखते हुए चालक ने गति धीमी की. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. दोनों वाहन रांची से जमशेदपुर की ओर ही जा रहे थे. बताया गया कि ट्रक हरियाणा से भुवनेश्वर की ओर माल लेकर जा रहा था.

आपसी समझौते के बाद जमशेदपुर रवाना हुए यात्री

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया और अंदर बैठे यात्री बुरी तरह सहम गए. राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आयी. घटना के बाद दोनों वाहन चालकों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझ गया और हर्जाने को लेकर समझौता हो गया. इसके बाद कार सवार यात्री दूसरा वाहन मंगाकर जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए. मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola