शॉर्ट सर्किट से थाना में लगी आग, कई मुकदमों के जरूरी दस्तावेज और केस डायरी खाक

Updated:
विज्ञापन

आग से जल गए दस्तावेज.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खरसावां थाना प्रभारी के चेंबर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे कई महत्वपूर्ण केस डायरी और सरकारी दस्तावेज जलकर राख हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

खरसावां : खरसावां थाना परिसर स्थित थाना प्रभारी के चेंबर में सोमवार की सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इस अग्निकांड में विभिन्न मामलों से संबंधित कई महत्वपूर्ण फाइलें, सरकारी दस्तावेज और अभिलेख जलकर राख हो गये. घटना सुबह करीब 8:00 से 8:30 बजे के बीच की बतायी जा रही है.

विज्ञापन

सीसीटीवी के टीबीआर में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह थाना प्रभारी के चेंबर में लगे सीसीटीवी सिस्टम के टीबीआर में अचानक तकनीकी खराबी के कारण शॉर्ट सर्किट हो गया. शॉर्ट सर्किट होते ही तेजी से आग भड़क उठी और पूरा चेंबर घने धुएं से भर गया. लपटों ने देखते ही देखते सीसीटीवी मॉनिटर सहित आसपास रखे दस्तावेजों और मुकदमों से जुड़ी फाइलों को अपनी चपेट में ले लिया.

थाना में लगी आग.
थाना में लगी आग.

पुलिसकर्मियों ने पाया आग पर काबू, मची अफरा-तफरी

चेंबर से धुआं निकलता देख थाना प्रभारी राहुल सिंह और अन्य पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आए और आग बुझाने के काम में जुट गए. पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया. हालांकि, जब तक आग बुझायी जाती, तब तक चेंबर में रखी कई महत्वपूर्ण केस डायरियां और कागजात जल चुके थे. कुछ दस्तावेजों और अभिलेखों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना के दौरान थाना परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. घटना के बाद जले हुए दस्तावेजों का ब्योरा जुटाया जा रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन-किन मामलों की फाइलें और कौन-से जरूरी रिकॉर्ड नष्ट हुए हैं. पुलिस आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola