सिल्ली-रांगामाटी मार्ग पर दुबराजपुर के पास आयरन लदा ट्रेलर पलटा, और फिर...

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर.

सिल्ली-रांगामाटी मुख्य मार्ग पर दुबराजपुर के पास लोहे से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बचा, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

चौका : ईचागढ़ थाना अंतर्गत सिल्ली-रांगामाटी मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. दुबराजपुर गांव के समीप आयरन (लोहा) लदा एक भारी ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. इसमें चालक को मामूली चोटें आयी हैं और वह बाल-बाल बच गया. हादसे के तुरंत बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नियंत्रण खोने से सड़क किनारे पलटा वाहन

जानकारी के अनुसार, आयरन लदा ट्रेलर सिल्ली से रांगामाटी की दिशा में जा रहा था. इसी दौरान दुबराजपुर के पास अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और भारी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. ट्रेलर के पलटते ही उस पर लदा सारा आयरन सड़क किनारे बिखर गया. दुर्घटना में चालक घायल हो गया, हालांकि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आयी है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है.

पुलिस ने संभाला मोर्चा, दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही ईचागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन का जायजा लिया. पुलिस ने चालक से पूछताछ कर हादसे के बारे में जानकारी जुटायी. प्राथमिक जांच में गाड़ी के अचानक अनियंत्रित होने को ही दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता चल सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola