खेत से मिला युवक का शव, शरीर पर चोट और खून के निशान, आखिर क्या था हत्या का कारण ?

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो.

झारखंड के चौका थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव खेत में मिला। शरीर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

चौका : चौका थाना क्षेत्र के डुबुडीह टोला बारुडीह स्थित एक खीरा के खेत में सोमवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. शव की शिनाख्त डुंगरीडीह टोला भुचुंगडी निवासी रासबिहारी महतो (42) के रूप में की गयी है. खेत में शव मिलने की खबर तेजी से फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

अहले सुबह घर से निकले थे, फिर नहीं लौटे

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, रासबिहारी महतो सोमवार अहले सुबह करीब चार बजे अपने घर से निकले थे. काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटे, तो परिजन उनकी खोजबीन में जुटे थे. इसी बीच ग्रामीणों ने बारुडीह स्थित खीरा खेत में उनका शव पड़ा देखा और तत्काल इसकी सूचना चौका थाना पुलिस को दी.

शरीर पर मारपीट और खून के निशान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रासबिहारी महतो के पूरे शरीर पर गंभीर चोटों के निशान और खून के धब्बे दिखायी दे रहे थे. शरीर पर बेरहमी से मारपीट के संकेत मिलने के कारण आशंका जतायी जा रही है कि किसी ने उनके साथ मारपीट कर हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया. हालांकि, घटना के कारणों को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. सूचना मिलने पर चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सरायकेला भेज दिया है. पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सुबह घर से निकलने के बाद मृतक किन लोगों के संपर्क में थे.

हत्या कर खेत में फेंक दिया श‍व : थानेदार

चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस हर बिंदु से मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. घटना में शामिल अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola