सुदिव्य सोनू के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने कहा - झारखंड ने खोया समर्पित जननेता

विज्ञापन

श्रद्गंजली देते झामुमो कार्यकर्ता.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सरायकेला में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पार्टी नेताओं ने उन्हें एक समर्पित जननेता बताया।

विज्ञापन

सरायकेला : झारखंड सरकार के मंत्री एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर झामुमो नगर कमेटी की ओर से सोमवार को जोबा माझी कैंप कार्यालय, सरायकेला में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुदिव्य सोनू का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति : सुधीर

सभा को संबोधित करते हुए झामुमो केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो ने कहा - सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने उनके जीवन, संघर्ष, सामाजिक सरोकार और राजनीतिक योगदान को याद किया. जिला उपाध्यक्ष भोला महंती ने कहा - सुदिव्य कुमार सोनू जुझारू, कर्मठ और जनसमर्पित नेता थे. उन्होंने गरीबों, जरूरतमंदों और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया. संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार हमेशा याद किया जाएगा.

झामुमो ने एक समर्पित और कर्मठ नेता खो दिया

नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य ने कहा - उनके निधन से झामुमो ने एक समर्पित साथी और झारखंड ने एक कर्मठ जननेता खो दिया है. वहीं, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेमब्रोम ने कहा कि मंत्री के रूप में कम समय में उन्होंने विकास कार्यों को गति दी और हेमंत सरकार के साथ मजबूती से खड़े रहे. उनका निधन राज्य के लिए बड़ी क्षति है. मौके पर शहजाद आलम, मुचिराम महंती, तपन कामिला, बिशू महतो, सूरज सिंह, कृष्णा राना, राहुल आचार्य, राजू महाली, विक्रम परामानिक, सुमित रथ, रिकी पति आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola