नवंबर में होगा भव्य ड्रामा और सांस्कृतिक महोत्सव, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा बड़ा मंच, जानें किस दिन नाटक का होगा मंचन
बैठक करते कलाकार.
सरायकेला में 18 नवंबर से तीन दिवसीय ड्रामा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। उत्कल युवा एकता मंच ने स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए रूपरेखा तैयार की है।
सरायकेला : उत्कल युवा एकता मंच की ओर से आगामी नवंबर माह में तीन दिवसीय भव्य ड्रामा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. आयोजन की पूर्व तैयारियों को लेकर रविवार को सरायकेला स्थित अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में मंच के सदस्यों की अहम बैठक आयोजित की गयी. इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, कलाकारों के चयन और व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई.
आपके शहर में
स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना है उद्देश्य
आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध पारंपरिक कला, संस्कृति और नाट्य विधा को बढ़ावा देना है. साथ ही ग्रामीण और स्थानीय कलाकारों को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है ताकि वे अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकें. इस दौरान क्षेत्र के कला प्रेमियों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का प्रयास रहेगा.
सफलता के लिए बांटी गयीं जिम्मेदारियां
कार्यक्रम के सफल संचालन और आम जनमानस की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयीं. बैठक में आयोजन समिति के रूपेश साहू, संजय कर्मकार, घासी सतपथी सहित मंच के कई पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
18 नवंबर को उद्घाटन, तीन दिन मंच पर उतरेंगे कलाकार
बैठक में तय शेड्यूल के अनुसार, तीन दिवसीय ड्रामा कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन एवं सम्मान समारोह 18 नवंबर को आयोजित होगा. इसके बाद 19, 20 और 21 नवंबर को मंच पर नाटकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए