श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, न्यूजीलैंड ने सपना तोड़ा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 25 Feb 2026 11:11 PM

विज्ञापन

श्रीलंकाई बल्लेबाज को आउट करने के बाद जश्न मनाते न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, फोटो पीटीआई

Sri Lanka vs New Zealand: श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड 2026 से बाहर हो गई. जिससे उसका अपने घर पर वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया. दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने सुपर आठ मैच को 61 रन से जीत लिया और सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ाया.

विज्ञापन

Sri Lanka vs New Zealand: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 168 रन बनाया. जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 8 विकेट के नुकसान पर केवल 107 रन ही बना पाई. सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए श्रीलंका को आज का मुकाबला हर हाल में जीतना था. सुपर 8 के अपने पहले मुकाबले में श्रीलंकाई टीम को इंग्लैंड के हाथों 51 रनों की हार मिली थी. श्रीलंका अब 28 फरवरी को पाकिस्तान से मैच खेलेगा, जो उसके लिए केवल औपचारिकता मात्र होगा.

सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की उम्मीदें बरकरार

सुपर 8 के ग्रुप दो से इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जबकि श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है. श्रीलंका पर जीत के बाद न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद बरकरार रखी है. 27 फरवरी को न्यूजीलैंड सुपर 8 में अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा. जो उसके लिए करो या मरो वाला साबित होगा. जीतने पर संभावना बनी रहेगी. अगर न्यूजीलैंड मैच हार जाता है और पाकिस्तान श्रीलंका को 28 फरवरी को हरा देता है, तो न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल का फैसला होगा. क्योंकि दोनों ही टीम के अंक (3-3) बराबर हो जाएंगे.

श्रीलंका की ओर से कामिंदु मेंडिस ने सबसे अधिक 31 रन बनाए

श्रीलंका की ओर से कामिंदु मेंडिस ने सबसे अधिक 31 रन बनाए. जबकि दुनिथ वेलालेज ने 29 पवन रत्नायके ने 10 और कुसल मेंडिस ने 11 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने दो और रचिन रविंद्र ने 4 विकेट चटकाए. जबकि मिशेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक विकेट लिए.

न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिशेल सैंटनर ने खेली ऑलराउंडर पारी

न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिशेल सैंटनर ने ऑलराउंडर पारी खेली. उन्होंने सबसे अधिक 47 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 26 गेंदों का सामना किया और 2 चौके और 4 छक्के जमाए. फिर 4 ओवर में 19 रन देकर एक श्रीलंकाई बल्लेबाज को आउट भी किया. न्यूजीलैंड की ओर से कोल मैककॉन्ची ने 31 रनों की नाबाद पारी खेली. फिन एलन 23, रचिन रविंद्र 32 और ग्लेन फिलिप्स ने 18 रन बनाए. जबकि श्रीलंका की ओर से महेश तीक्षणा और दुश्मंथा चमीरा ने 3-3 विकेट चटकाए. दुनिथ वेलालेज ने एक विकेट लिए.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola