'मुझे नहीं बताया गया था कि डायलॉग किसलिए है', अजय देवगन की 'चौहान' विवाद पर जीशान अय्यूब का खुलासा

जीशान अय्यूब और अजय देवगन, फोटो- इंस्टाग्राम
फिल्म 'चौहान' के टीजर में इस्तेमाल हुए डायलॉग पर हुए विवाद के बाद मोहम्मद जीशान अय्यूब ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि उन्हें बिना जानकारी के सिर्फ एक लाइन डब करने के लिए कहा गया था. जानिए इस पूरे मामले पर जीशान का बयान.
Zeeshan Ayyub Chauhaan Controversy: अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'चौहान' का टीजर रिलीज होते ही विवादों में आ गया था. टीजर में इस्तेमाल किए गए एक डायलॉग को लेकर चौहान समाज और क्षत्रिय परिषद ने आपत्ति जताई थी. विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने कुछ ही दिनों में एक्टर मोहम्मद जीशान अय्यूब की आवाज को टीजर से हटाकर दूसरी आवाज जोड़ दी थी. अब इस पूरे मामले पर पहली बार जीशान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और साफ कर दिया है कि उनका इस फिल्म से कोई संबंध नहीं है.
Zeeshan Ayyub Statement: जीशान अय्यूब ने कहा- 'मैंने भरोसे में डबिंग की थी'
जीशान अय्यूब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते लिखा, "कुछ महीने पहले मुझसे बिना किसी संदर्भ के सिर्फ एक लाइन डब करने के लिए कहा गया था. आनंद एल राय के साथ मेरे पुराने रिश्ते हैं, इसलिए मैंने बिना ज्यादा सवाल किए भरोसे में वह लाइन रिकॉर्ड कर दी. लेकिन जब टीजर रिलीज हुआ और मैंने देखा कि मेरी आवाज का इस्तेमाल किस संदर्भ में किया गया है, तो मैंने तुरंत फिल्म निर्माताओं से कहा कि मेरी आवाज टीजर से हटा दी जाए. क्योंकि इस फिल्म से मेरा कोई लेना-देना नहीं है."
Dialogue That Triggered the Controversy: इस डायलॉग पर शुरू हुआ था विवाद
फिल्म 'चौहान' का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो 25 जून को अजय देवगन के पिता वीरू देवगन की जयंती पर जारी किया गया था. टीजर में बोले गए डायलॉग "पठानों को कह दो, चौहान आ रहा है" को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई. इसके बाद चौहान समाज और क्षत्रिय परिषद ने इस पर आपत्ति जताई. विवाद बढ़ने पर मेकर्स ने टीजर में जीशान अय्यूब की आवाज हटाकर दूसरी आवाज जोड़ दी.
क्या सच्ची घटना से प्रेरित है फिल्म?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'चौहान' की कहानी जामा मस्जिद के बाहर हुई एक वास्तविक घटना से प्रेरित बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान एक व्यस्त शुक्रवार को वहां तैनात थे, तभी भीड़ अचानक हिंसक हो गई थी. हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक यह आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है कि फिल्म पूरी तरह किसी सच्ची घटना पर आधारित है या नहीं.
View on Instagram
Chauhaan Release Date: कब रिलीज होगी 'चौहान'?
फिल्म 'चौहान' का निर्देशन नीरज यादव ने किया है. इसे ज्योति देशपांडे, आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने जियो स्टूडियोज और कलर येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. अजय देवगन स्टारर यह फिल्म 1 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: Dhamaal 4 First Review: अजय देवगन की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आउट, रिलीज से पहले जानें कैसी है फिल्म, मिले इतने स्टार्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










