Amitabh Bachchan Health Update: न मेरी सर्जरी हुई, न ICU में भर्ती था… ब्लॉग पर फैली गलतफहमी पर अमिताभ बच्चन ने दी सफाई

Updated:
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, फोटो- इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन, फोटो- इंस्टाग्राम

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन ने ICU और सर्जरी की खबरों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है. बिग बी ने साफ किया कि उनकी कोई सर्जरी नहीं हुई और उनका ब्लॉग लोगों ने गलत समझ लिया था.

विज्ञापन

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन के एक ब्लॉग पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके अस्पताल में भर्ती होने और ICU में सर्जरी कराने की खबरें तेजी से फैलने लगी थीं. कई लोगों को लगा कि बिग बी हाल ही में अस्पताल से घर लौटे हैं. अब खुद अमिताभ बच्चन ने इन सभी खबरों पर सफाई दी है. उन्होंने साफ कहा कि उनकी कोई सर्जरी नहीं हुई है और न ही वह ICU में भर्ती थे. उनका ब्लॉग लोगों ने गलत समझ लिया था.

Amitabh Bachchan Clarification: 'मैं बिल्कुल ठीक हूं, ब्लॉग का मतलब कुछ और था'

Variety India से बातचीत में अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं. उन्होंने बताया कि उनका ब्लॉग उनकी सेहत से जुड़ा नहीं था. बिग बी ने कहा, "मैं बिल्कुल ठीक हूं. मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई. लोगों ने मेरे ब्लॉग को गलत समझ लिया."

उन्होंने आगे बताया कि वह सिर्फ एक उदाहरण दे रहे थे. उनका कहना था कि किसी सर्जरी या ICU से घर लौटने के बाद इंसान को शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. उसी उदाहरण का इस्तेमाल उन्होंने अपने ब्लॉग में किया था.

Amitabh Bachchan Blog: आखिर ब्लॉग में ऐसा क्या लिखा था?

image.png

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के एक दिन बाद अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में अस्पताल, सर्जरी, ICU और घर लौटने के बाद के मुश्किल समय का जिक्र किया था. उन्होंने लिखा था कि अस्पताल से घर लौटने के बाद का समय सबसे कठिन होता है. इस दौरान इंसान को शारीरिक, मानसिक और रोजमर्रा की कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

हालांकि, ब्लॉग में उन्होंने कहीं भी फुटबॉल, अर्जेंटीना या किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लिखा था. इसी वजह से कई लोगों ने मान लिया कि वह अपनी सेहत के बारे में बात कर रहे हैं.

FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना की हार से जुड़ा था पूरा ब्लॉग

अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनका ब्लॉग दरअसल FIFA World Cup 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना की हार को लेकर था. वह लियोनेल मेसी जैसे चैंपियन खिलाड़ी की मानसिक स्थिति को समझाने की कोशिश कर रहे थे. उनका कहना था कि जब कोई चैंपियन हारता है, तो उसके लिए सबसे मुश्किल समय उस हार को स्वीकार करना और उससे बाहर निकलना होता है.

उन्होंने कहा कि ब्लॉग में सर्जरी और ICU का जिक्र सिर्फ एक उदाहरण के तौर पर किया गया था, लेकिन लोगों ने उसे उनकी निजी जिंदगी से जोड़ लिया.

Amitabh Bachchan Health: सेहत को लेकर क्या बोले बिग बी?

जब अमिताभ बच्चन से उनकी तबीयत के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "मैं बिल्कुल ठीक हूं… अब तक." इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया कि वह स्वस्थ हैं और उनके अस्पताल में भर्ती होने या सर्जरी कराने की खबरें पूरी तरह गलत हैं.

Amitabh Bachchan Upcoming Projects: अब किस प्रोजेक्ट में आएंगे नजर?

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में 'कल्कि 2898 एडी: पार्ट 2' में नजर आए थे. अब वह जल्द ही टीवी के पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' को होस्ट करते दिखाई देंगे.

यह भी पढ़ें- ‘वह सिर्फ अमिताभ बच्चन की बातें करती थीं’, परवीन बाबी को याद कर भावुक हुईं बिंदु, सुनाया दर्दनाक किस्सा


विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola