पैपराजी और फैंस की भीड़ से शहनाज को बचाने पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'आखिरी सांस तक करूंगा हिफाजत'

Author Nikita Singh|Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन
शहनाज गिल और राघव जुयाल, फोटो - ए आई जेनरेटेड

शहनाज गिल और राघव जुयाल, फोटो - ए आई जेनरेटेड

राघव जुयाल ने शहनाज गिल को भीड़ से बचाने वाले वायरल वीडियो पर पहली बार स्टेटमेंट दी. उन्होंने कहा कि वह अपने दोस्तों और अपनों की सुरक्षा के लिए हमेशा खड़े रहेंगे.

विज्ञापन

Raghav Juyal on Protecting Shehnaaz Gill: 10 जुलाई को राघव जुयाल के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में वह शहनाज गिल को फैंस और पैपराजी की भीड़ से सुरक्षित बाहर निकालते नजर आए थे. अब इस वायरल वीडियो पर पहली बार राघव जुयाल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. आइए जानते हैं कि राघव ने इस मामले पर क्या कहा.

View on Instagram


Raghav Juyal on Protecting Shehnaaz Gill: मैं तमाशा देखने वालों में से नहीं हूं', वायरल वीडियो पर दिया जवाब

राघव जुयाल ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में वायरल वीडियो पर खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने शहनाज गिल की मदद क्यों की. उन्होंने कहा की मुझे मेरे माता पिता ने ऐसे संस्कार दिए हैं कि अगर मेरे साथ कोई भी लड़की होती और उसे इतने सारे लड़कों ने घेर रखा होता, तो मैं चुपचाप खड़ा होकर तमाशा नहीं देख सकता था. मैं उन लोगों का सामना करता और जरुरत पड़ती तो उनसे भिड़ भी जाता. मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो सिर्फ बातें करते हैं. मेरे साथ जो भी महिला हो, उसकी सुरक्षा करना मैं अपना फर्ज समझता हूं. अपने दोस्त, अपने परिवार और अपने साथ मौजूद किसी भी महिला की रक्षा मैं आखिरी सांस तक करूंगा. उस समय अगर कोई भी लड़की मेरी जगह होती, तो मैं उसकी भी उसी तरह मदद करता.

Shehnaaz Gill and Raghav Juyal Dating Rumours: फिर चर्चा में आईं शहनाज और राघव की डेटिंग की खबरें

राघव जुयाल और शहनाज गिल के बीच डेटिंग की खबरें काफी समय से सुर्खियों में हैं. दोनों ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में साथ काम किया था, जिसके बाद से उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रही हैं. हालांकि, शहनाज गिल ने इन खबरों पर बात करने से इनकार किया है. उन्होंने राघव को अपना अच्छा दोस्त बताया और फैंस से उनकी आने वाली फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' को सपोर्ट करने की अपील की.

Shehnaaz Gill on Raghav Juyal: शहनाज गिल ने राघव जुयाल को बताया अपना अच्छा दोस्त

शहनाज ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों पर जवाब देने से मना करते हुए कहा कि वह राघव की फिल्म को लेकर ज्यादा बात करना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि राघव उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और उनकी फिल्म का सफल होना जरूरी है.वर्कफ्रंट की बात करें तो राघव जुयाल जल्द ही फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला के बाद राघव जुयाल को डेट कर रही शहनाज गिल?एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी,कहा-हम किसी के साथ…


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola