नए आई लोगो के साथ हुआ 'Bigg Boss 20' का ऑफिशियल अनाउंसमेंट, जल्द लौटेगा सलमान खान का शो

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस 20 की अनाउंसमेंट, फोटो- इंस्टाग्राम

Bigg Boss 20 का ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गया है. मेकर्स ने नए आई (Eye) लोगो की पहली झलक भी दिखा दी है. जानिए इस नए लोगो की खासियत क्या है, शो कब से शुरू होगा और क्या एक बार फिर सलमान खान ही होस्ट की कमान संभालेंगे.

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Announced.jpg

Bigg Boss 20 Official Announcement: आखिरकार वो अपडेट आ ही गया, जिसका 'बिग बॉस' फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. मेकर्स ने 'बिग बॉस 20' का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है. 20 साल पूरे होने पर शो का नया आई (Eye) लोगो भी रिवील किया गया है, जो इस बार बिल्कुल नए और दमदार अंदाज में नजर आ रहा है. फिलहाल प्रीमियर डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इतना तय है कि 'बिग बॉस 20' जल्द ही नए ट्विस्ट और ड्रामे के साथ वापसी करने वाला है.

विज्ञापन

Bigg Boss 20 New Logo: कैसा है नए सीजन का आई लोगो?

View on Instagram

इस बार 'बिग बॉस' का आई लोगो सिर्फ दिखने में ही अलग नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक खास कॉन्सेप्ट भी छिपा है. मेकर्स के मुताबिक, लोगो के अलग-अलग रंग घर के अंदर बनने वाले रिश्तों, बदलती दोस्ती, इमोशन्स और गेम में हर पल बदलने वाले इक्वेशन्स को दिखाते हैं.

वहीं, इसकी गोल्डन फिनिश शो के 20 साल के सफर को सेलिब्रेट करती है. मेकर्स का कहना है कि इस सीजन में हर ट्विस्ट और हर फैसला कंटेस्टेंट्स की पूरी जर्नी बदल सकता है, जिसकी झलक नए लोगो में भी देखने को मिलती है.

Bigg Boss 20 Announcement: मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

नए लोगो को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "20 साल बाद भी सबसे आइकॉनिक… 'बिग बॉस 20' जल्द आ रहा है."

बस फिर क्या था, पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल हाई हो गया. किसी ने लिखा, "अब और इंतजार नहीं हो रहा," तो किसी ने इस बार दमदार और एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट्स लाने की डिमांड कर दी. कुल मिलाकर, 'बिग बॉस 20' के ऑफिशियल ऐलान ने फैंस की एक्साइटमेंट को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है.

image.png
image.png
image.png

Bigg Boss 20 Host: क्या फिर होस्ट करेंगे सलमान खान?

न्यूज18 में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान एक बार फिर 'बिग बॉस 20' को होस्ट करते नजर आएंगे. वहीं दूसरी भाषाओं के शो में सौरव गांगुली (बंगाली), विजय सेतुपति (तमिल), नागार्जुन (तेलुगु), किच्चा सुदीप (कन्नड़) और मोहनलाल (मलयालम) होस्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में ग्लैमरस रिद्धिमा की एंट्री? इंस्टाग्राम स्टोरी ने दे डाला बड़ा हिंट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola