मुंबई पुलिस ने स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को हिरासत में लिया, क्या अब हो चुके हैं रिहा? जानिए पूरा मामला
स्वरा भास्कर और पति फहाद अहमद, फोटो- इंस्टाग्राम
स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी. यहां जानिए पूरा मामला.
Swara Bhasker Husband Detained: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनके पति फहाद अहमद को मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया. आखिर उन्हें हिरासत में क्यों लिया गया और क्या अब फहाद अहमद रिहा हो चुके हैं? आइए जानते हैं पूरा मामला.
Fahad Ahmad Detained: फहाद अहमद को क्यों हिरासत में लिया गया?
20 जुलाई को मुंबई के दादर स्थित चैत्यभूमि के पास कई लोग प्रदर्शन कर रहे थे. यह प्रदर्शन सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में किया जा रहा था. प्रदर्शनकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार, कथित पेपर लीक मामलों की जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. इसी दौरान मुंबई पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जिनमें फहाद अहमद भी शामिल थे.
Swara Bhasker Post: स्वरा भास्कर ने पोस्ट में क्या कहा?
View on Instagram
स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि मुंबई पुलिस फहाद अहमद और दूसरे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर माहिम पुलिस स्टेशन ले गई. पोस्ट में उन्होंने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई और इसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक स्थिति बताया.
Fahad Ahmad Video: पुलिस की गाड़ी से फहाद ने क्या कहा?
View on Instagram
स्वरा भास्कर ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसे फहाद अहमद ने पुलिस की गाड़ी के अंदर से रिकॉर्ड किया था. वीडियो में फहाद कहते हैं कि उन्हें प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया है. उन्होंने लोगों से प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने और अपनी आवाज शांतिपूर्ण तरीके से उठाने की अपील भी की.
Fahad Ahmad Released: क्या फहाद अहमद रिहा हो गए?
बाद में स्वरा भास्कर ने उसी वीडियो के कमेंट सेक्शन में बताया कि फहाद अहमद को शाम करीब 8 बजे रिहा कर दिया गया. उनके मुताबिक, वह करीब साढ़े तीन घंटे बाद पुलिस हिरासत से बाहर आ गए.

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर में CJP प्रदर्शन के बीच बेटों के साथ पहुंचे नसीरुद्दीन शाह, प्रोटेस्टर्स को सपोर्ट करते दिखे, वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए