जंतर-मंतर में CJP प्रदर्शन के बीच बेटों के साथ पहुंचे नसीरुद्दीन शाह, प्रोटेस्टर्स को सपोर्ट करते दिखे, वीडियो

नसीरुद्दीन शाह, फोटो - ए आई जेनरेटेड
एक्टर नसीरुद्दीन शाह सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रोटेस्ट में अपने बेटों इमाद और विवान के साथ शामिल हुए. उन्होंने पहले भी इस प्रोटेस्ट का सपोर्ट किया था.
Naseeruddin Shah Joins CJP Protest at Jantar Mantar With Sons: एक्टर नसीरुद्दीन शाह सोमवार को अपने बेटों इमाद शाह और विवान शाह के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे, जहां CJP की ओर से आयोजित 'चलो संसद' प्रोटेस्ट चल रहा था. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में नसीरुद्दीन शाह अपने दोनों बेटों के साथ प्रोटेस्ट में शामिल होते और प्रोटेस्टर्स के बीच नजर आए.
Naseeruddin Shah at Jantar Mantar: 'चलो संसद' मार्च के दौरान जंतर-मंतर पहुंचे नसीरुद्दीन शाह
सोमवार को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन 'चलो संसद' मार्च निकाला गया. इसी दौरान नसीरुद्दीन शाह अपने दोनों बेटों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए. कुछ जगहों पर पुलिस और प्रोटेस्टर्स के बीच हल्का तनाव भी देखने को मिला. वहीं, प्रोटेस्ट के रिप्रेजेन्टेटिव ने केंद्र सरकार के सामने अपनी मांगें रखीं.
Naseeruddin Shah Statement: प्रोटेस्ट के सपोर्ट में पहले भी जारी कर चुके हैं स्टेटमेंट
नसीरुद्दीन शाह पहले भी इस प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर चुके हैं. उन्होंने अपनी पत्नी रत्ना पाठक शाह, लेखिका अरुंधति रॉय और कई अन्य लोगों के साथ एक बयान जारी किया था. इसमें प्रोटेस्टर्स की मांगों का सपोर्ट किया गया था. स्टेटमेंट में भूख हड़ताल पर बैठे लोगों से अपनी सेहत का ध्यान रखने की अपील भी की गई थी. साथ ही, NEET-UG 2026 से जुड़े पेपर लीक मामले की जांच और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग का सपोर्ट किया था
कई सेलेब्रिटीज ने किया प्रोटेस्ट का सपोर्ट
इस आंदोलन को बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों का समर्थन मिल चुका है. शबाना आजमी शुरुआत से ही जंतर-मंतर पहुंचकर प्रोटेस्ट में शामिल होती रही हैं. वहीं प्रकाश राज भी प्रोटेस्ट में नजर आए और उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग का सपोर्ट किया. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्रोटेस्टर्स के पक्ष में अपनी आवाज उठाई.
ये भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन के दौरान शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने पर वॉलंटियर्स ने पहुंचाई मदद, वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










