Jennifer Winget की शादी की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, विदेशी पति संग दिखे रोमांटिक पल

Updated:
विज्ञापन

जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें, फोटो- इंस्टाग्राम

जेनिफर विंगेट ने शादी के बाद अपनी नई वेडिंग फोटोज शेयर की हैं. सफेद गाउन में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं. तस्वीरों में पति विलियम इस्माइल के साथ रोमांटिक और परिवार के साथ इमोशनल पल भी देखने को मिले.

विज्ञापन

Jennifer Winget Wedding: टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने 16 जुलाई को यूके के वेस्ट वेल्स में विलियम इस्माइल से शादी की. अब उनकी शादी की नई तस्वीरें सामने आई हैं. सफेद गाउन में दुल्हन बनीं जेनिफर बेहद खूबसूरत लग रही हैं. तस्वीरों में पति के साथ उनके रोमांटिक पल और पिता के साथ इमोशनल मोमेंट भी देखने को मिल रहे हैं.

विज्ञापन

Jennifer Winget Wedding Photos: नई तस्वीरों में पति विलियम संग दिखा रोमांटिक अंदाज

View on Instagram

फोटोग्राफर कैटी टैंटन ने जेनिफर विंगेट की शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में जेनिफर अपने पति विलियम इस्माइल को गले लगाकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में उनका लंबा व्हाइट वेल भी दिख रहा है, जिस पर 16 जुलाई की शादी की तारीख और 'Will' व 'Jen' नाम खूबसूरती से कढ़ाई किए गए हैं.

वहीं कुछ तस्वीरों में विलियम जेनिफर को केक खिलाते नजर आ रहे हैं, जबकि एक फोटो में दोनों रोमांटिक अंदाज में एक-दूसरे को किस करते दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों में कपल की खुशी और प्यार साफ नजर आ रहा है.

पिता को गले लगाते हुए इमोशनल हुईं जेनिफर

Jennifer Winget Wedding Photos.jpg
Jennifer Winget Wedding Photos, PC: Instagram

शादी की तस्वीरों में जेनिफर विंगेट का एक इमोशनल पल भी कैद हुआ. एक तस्वीर में उनकी आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में वह अपने पिता को गले लगाकर इमोशनल होती दिख रही हैं.

Who is Jennifer Winget Husband William Ishmael: कौन हैं जेनिफर विंगेट के पति?

जेनिफर विंगेट के पति विलियम इस्माइल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह सिंगापुर में फाइनेंस प्रोफेशनल हैं. उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह साल 2022 से एमएचसी डिजिटल ग्रुप में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग के डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं.

Jennifer Winget First Marriage: पहले किससे हुई थी जेनिफर की शादी?

विलियम इस्माइल से शादी करने से पहले जेनिफर विंगेट की शादी टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से हुई थी. दोनों ने साल 2012 में शादी की थी. हालांकि, कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए और साल 2016 में उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया.

अब जेनिफर ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत विलियम इस्माइल के साथ की है.

यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर लगने वाली है एंटरटेनमेंट की क्लास, मिस मत करिए ये नई रिलीज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola