OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर लगने वाली है एंटरटेनमेंट की क्लास, मिस मत करिए ये नई रिलीज

Updated:
विज्ञापन

20 से 26 जुलाई तक रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज, फोटो- इंस्टाग्राम

20 से 26 जुलाई के बीच OTT पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. Netflix, Prime Video, JioHotstar और SonyLIV पर रोमांस, कॉमेडी, एक्शन और साइंस-फिक्शन से भरपूर नए टाइटल्स दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. जानिए इस हफ्ते क्या-क्या होगा रिलीज.

विज्ञापन

OTT Releases This Week: नया हफ्ता शुरू हो चुका है और इसके साथ ही OTT पर एंटरटेनमेंट का नया डोज भी तैयार है. अगर आप वीकेंड पर घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इस बार आपके पास कई शानदार ऑप्शन होंगे. 20 से 26 जुलाई के बीच Netflix, Prime Video, JioHotstar और SonyLIV पर रोमांस, कॉमेडी, एक्शन, साइंस-फिक्शन और एनीमे से भरपूर कई नई रिलीज होने जा रही हैं. आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-सी फिल्में और सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती हैं.

विज्ञापन

Star Trek: Strange New Worlds Season 4

साइंस-फिक्शन पसंद करने वालों के लिए 'स्टार ट्रेक: स्ट्रेंज न्यू वर्ल्ड्स सीजन 4' 23 जुलाई से Prime Video पर स्ट्रीम होगा. इस सीजन में कैप्टन क्रिस्टोफर पाइक और उनकी टीम एक बार फिर नए मिशन पर निकलती है. अंतरिक्ष में नई दुनिया, नए दुश्मन और कई खतरनाक चुनौतियां इस सीरीज को और भी रोमांचक बनाती हैं. इसके नए एपिसोड हर हफ्ते रिलीज किए जाएंगे.

Musafir Cafe

विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना स्टारर 'मुसाफिर कैफे' 24 जुलाई को Netflix पर रिलीज होगी. यह एक रोमांटिक ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी भोपाल और मसूरी की खूबसूरत वादियों के बीच घूमती है. इसमें चंदर, सुधा और प्रीति नाम के तीन किरदारों की जिंदगी एक-दूसरे से जुड़ जाती है. प्यार, रिश्तों, सपनों और जिंदगी के उतार-चढ़ाव को बेहद आसान तरीके से दिखाया गया है. अगर आपको हल्की-फुल्की और इमोशनल लव स्टोरी पसंद है, तो यह सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

Adarsh Bal Vidyalaya

'आदर्श बाल विद्यालय' 24 जुलाई से Prime Video पर स्ट्रीम होगी. इस सात एपिसोड की सीरीज में केके मेनन एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की भूमिका निभा रहे हैं. उनका स्कूल सबसे कमजोर स्कूलों में गिना जाता है, लेकिन वह इसे बेहतर बनाने की ठान लेते हैं. इस सफर में उन्हें बच्चों, शिक्षकों और सिस्टम से जुड़ी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. सीरीज में कॉमेडी के साथ-साथ इमोशनल पल भी देखने को मिलेंगे. इसमें अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया और देवन भोजानी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं.

Pallichattambi

मलयालम पीरियड एक्शन ड्रामा 'पल्लीचट्टम्बी' 24 जुलाई को SonyLIV पर रिलीज होगी. फिल्म की कहानी साल 1958 के केरल के एक गांव की है. इसमें टोविनो थॉमस कृष्णा पिल्लई नाम के एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जो धीरे-धीरे गांव का सबसे ताकतवर व्यक्ति बन जाता है. फिल्म में राजनीति, सत्ता और संघर्ष की कहानी दिखाई गई है. इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन का स्पेशल कैमियो भी है.

Stuart Fails to Save the Universe

अगर आप The Big Bang Theory के फैन हैं, तो 'स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स' आपके लिए है. यह 24 जुलाई को JioHotstar पर रिलीज होगी. इस सीरीज में कॉमिक बुक स्टोर चलाने वाला स्टुअर्ट गलती से एक ऐसा डिवाइस खराब कर देता है, जिससे कई नई दुनिया (Multiverse) बन जाती हैं. इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ इस मुश्किल को ठीक करने की कोशिश करता है. यह साइंस-फिक्शन और कॉमेडी का मजेदार मिश्रण है.

Bleach: Thousand-Year Blood War

एनीमे देखने वालों के लिए 'ब्लीच: थाउजेंड-ईयर ब्लड वॉर' 25 जुलाई को JioHotstar पर रिलीज होगी. इस सीरीज में Soul Reapers और Quincy Empire के बीच अंतिम और सबसे बड़ी लड़ाई दिखाई जाएगी. अगर आपने इसके पिछले सीजन देखे हैं, तो यह नया सीजन आपके लिए काफी खास होने वाला है.

यह भी पढ़ें: Maatrubhumi Release: 2027 तक नहीं टली सलमान खान की फिल्म, मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दे डाला अपडेट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola