Maatrubhumi Release: 2027 तक नहीं टली सलमान खान की फिल्म, मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दे डाला अपडेट

Updated:
विज्ञापन
मातृभूमि रिलीज अपडेट, फोटो- इंस्टाग्राम

मातृभूमि रिलीज अपडेट, फोटो- इंस्टाग्राम

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' के 2027 में रिलीज होने की खबरों पर आखिरकार मेकर्स ने चुप्पी तोड़ दी है. सलमान खान फिल्म्स ने नया पोस्टर शेयर कर साफ कर दिया है कि फिल्म 2026 में ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन

Maatrubhumi: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं. दावा किया जा रहा था कि फिल्म अब 2026 की बजाय 2027 में रिलीज होगी. इन खबरों के बीच अब सलमान खान फिल्म्स (SKF) ने नया पोस्टर शेयर कर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है. आइए जानते हैं मेकर्स ने क्या कहा.

Maatrubhumi Release Update: मेकर्स ने क्या दी नई जानकारी?

20 जुलाई को सलमान खान फिल्म्स ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया. पोस्टर पर साफ लिखा है "2026", जिससे यह साफ हो गया कि फिल्म अगले साल ही रिलीज होगी. पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा, "एक सैनिक का वादा, एक परिवार की ताकत और एक देश का गर्व."

Maatrubhumi Delay Rumours: 2027 में रिलीज होने की खबर क्यों आई?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) को फिल्म के कुछ हिस्सों और उसमें चीन का जिक्र किए जाने पर आपत्ति है. इसी वजह से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि फिल्म की रिलीज 2027 तक टल सकती है. हालांकि, मेकर्स ने इन दावों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की.

CBFC Update: सेंसर बोर्ड को लेकर क्या बोले मेकर्स?

सलमान खान फिल्म्स ने यह भी साफ किया कि फिल्म को अभी तक CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) के पास सर्टिफिकेशन के लिए भेजा ही नहीं गया है. इसलिए फिल्म के सर्टिफिकेट रुकने या किसी तरह की दिक्कत होने की खबरें पूरी तरह गलत हैं. मेकर्स ने लोगों से अपील की कि बिना पुष्टि वाली खबरों पर भरोसा न करें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें.

Maatrubhumi Movie: पहले क्या था फिल्म का नाम?

बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle of Galwan) रखा गया था. बाद में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया. फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. फिलहाल मेकर्स ने रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इतना साफ कर दिया है कि 'मातृभूमि' 2026 में ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

यह भी पढ़ें: Salman Khan Viral Video: चेहरे पर थकान, दुबला दिखा शरीर… क्या सचमुच खराब है सलमान खान की तबीयत? वायरल वीडियो से बढ़ी चर्चा


विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola