Dhamaal 4 Box Office Collection Day 11: करीब 75% ड्रॉप के बावजूद 'धमाल 4' ने की करोड़ों की कमाई

Updated:
विज्ञापन

धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11, फोटो- इंस्टाग्राम

'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. हालांकि, 11वें दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. अजय देवगन और रितेश देशमुख की इस कॉमेडी फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन किया है, जानें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 11: अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है. फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने के बाद अब दूसरे हफ्ते में एंट्री कर ली है. हालांकि, 11वें दिन आते-आते इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है. 10वें दिन के मुकाबले 11वें दिन फिल्म के कलेक्शन में करीब 74.5% की गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि 'धमाल 4' ने 11वें दिन कितनी कमाई की और फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना पहुंच गया है.

विज्ञापन
image.png
Dhamaal 4 Box Office Report, PC: Sacnilk

Dhamaal 4 Domestic Collection: 11वें दिन कितनी हुई कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धमाल 4' ने 11वें दिन भारत में 3.25 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल भारत नेट कमाई बढ़कर 127.75 करोड़ रुपए हो गई है. वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 152.20 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है.

Dhamaal 4 Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड भी जारी है 'धमाल 4' का जलवा

विदेशों में फिल्म ने 11वें दिन करीब 0.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही 'धमाल 4' का ओवरसीज कलेक्शन 22 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई बढ़कर 174.20 करोड़ रुपये हो गई है.

Dhamaal 4 Day Wise Collection: किस दिन कितनी हुई कमाई?

  • Day 1: ₹14 करोड़
  • Day 2: ₹22.50 करोड़
  • Day 3: ₹28.50 करोड़
  • Day 4: ₹8.75 करोड़
  • Day 5: ₹9.50 करोड़
  • Day 6: ₹6.75 करोड़
  • Day 7: ₹6 करोड़
  • Day 8: ₹5.50 करोड़
  • Day 9: ₹10.25 करोड़
  • Day 10: ₹12.75 करोड़

Dhamaal 4 Cast: फिल्म में कौन-कौन हैं?

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' एक कॉमेडी फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, संजीदा शेख, अंजलि आनंद और ईशा गुप्ता नजर आए हैं.

ये भी पढ़ें: 10वें दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर बटोरे इतने करोड़, सामने आए आंकड़े


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola