10वें दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर बटोरे इतने करोड़, सामने आए आंकड़े

Updated:
विज्ञापन

अजय देवगन और संजय मिश्रा, फोटो- इंस्टाग्राम

कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने 10वें दिन 12.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. जानिए फिल्म के अब तक के कुल कलेक्शन और सफर के बारे में.

विज्ञापन

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 10: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने 10वें दिन 12.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 124.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं भारत का ग्रॉस कलेक्शन 148.40 करोड़ रुपये हो चुका है. विदेशों में भी फिल्म की कमाई लगातार जारी है. 10वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. अब तक फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 21.50 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं दुनियाभर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 169.90 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.

विज्ञापन

पहले वीकेंड से दूसरे वीकेंड तक कैसा रहा फिल्म का सफर?

10 जुलाई को रिलीज हुई 'धमाल 4' ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 28.50 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया. इसके बाद वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट आई. सोमवार को 8.75 करोड़ रुपये, मंगलवार को 9.50 करोड़ रुपये, बुधवार को 6.75 करोड़ रुपये और गुरुवार को 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 96 करोड़ रुपये पहुंच गया. दूसरे हफ्ते की शुरुआत धीमी रही. शुक्रवार को फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद मूवी ने शनिवार को 10.25 करोड़ रुपये और 10वें दिन 12.75 करोड़ रुपये की कमाई की.

image.png
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 10, photo- sacnilk

'धमाल 4' का बजट कितना है?

निर्देशक इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की फिल्म है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट करीब 200 करोड़ रुपये है. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, संजीदा शेख, अंजलि आनंद और ईशा गुप्ता अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.


ये भी पढ़ें: 'धमाल 4' की कमाई पर लगा ब्रेक? 9वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौंकाएगा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola