'धमाल 4' की कमाई पर लगा ब्रेक? 9वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौंकाएगा
अजय देवगन, फोटो- इंस्टाग्राम
अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने दुनियाभर में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.
Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने पहले हफ्ते में जबरदस्त कमाई भी की. अब दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है. नौवें दिन यानी दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में हल्का उछाल जरूर देखने को मिला, लेकिन उम्मीद के मुकाबले यह बढ़त ज्यादा बड़ी नहीं रही. इसके बावजूद फिल्म ने दुनियाभर में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है.
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 9: नौवें दिन कितनी हुई कमाई?
Sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'धमाल 4' ने रिलीज के नौवें दिन यानी दूसरे शनिवार को भारत में करीब 10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इस कमाई के साथ फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 111.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 132.93 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 151.68 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
View on Instagram
Second Week Collection Slows Down: दूसरे हफ्ते फिल्म की कमाई घटी
'धमाल 4' ने पहले हफ्ते में 96 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था. हालांकि दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई की रफ्तार पहले जैसी नहीं रही. पहले गुरुवार को फिल्म ने 6 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि दूसरे शुक्रवार को इसकी कमाई घटकर 5.50 करोड़ रुपये रह गई. दूसरे शनिवार को 10 करोड़ रुपये की कमाई से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन फिल्म की रफ्तार पहले हफ्ते जैसी मजबूत नजर नहीं आ रही है.
जानिए क्या है फिल्म की कहानी
'धमाल 4' में अजय देवगन एक बार फिर गुड्डू के किरदार में नजर आए हैं, जबकि रितेश देशमुख ने लल्लन की भूमिका निभाई है. अरशद वारसी और जावेद जाफरी अपने आदि और मानव के रूप में लौटे हैं. फिल्म में रवि किशन अधूरा, संजय मिश्रा जॉनी के रोल में दिखाई दिए हैं. इनके अलावा अंजलि आनंद, संजीदा शेख, विजय पाटकर, उपेंद्र लिमये और ईशा गुप्ता भी हैं. फिल्म की कहानी गुड्डू, लल्लन, पारो, आदि, मानव, रोजी और अधूरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शैतान सिंह के छिपे हुए खजाने की तलाश में निकलते हैं.
View on Instagram
'धमाल 4'के निर्देशक
'धमाल 4' का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. यह लोकप्रिय धमाल फ्रेंचाइजी की नई फिल्म है, जिसे करीब 200 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है.
ये भी पढ़ें: क्या वीकडेज में भी बरकरार है 'धमाल 4' का जलवा? जानिए डे 6 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ये भी पढ़ें: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल या रही फीकी? 4 दिन में दुनियाभर में 100 करोड़ क्लब में एंट्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए