‘गुस्से से खौल रहा हूं ’ छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद युवाओं के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, दी हिम्मत

‘गुस्से से खौल रहा हूं ’ छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद युवाओं के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह
नीट विवाद को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. शाह ने कहा कि बच्चों पर हो रहे जुल्म को देखकर उनका खून खौल रहा है.
वेटरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ‘चलो संसद’ मार्च प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले दिल्ली पुलिस के जवानों की तुलना अमेरिका के ICE एजेंटों से की. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन की तस्वीरें देखकर उन्हें काफी दुख हुआ और गुस्सा आ रहा. साथ ही, उन्होंने युवाओं से शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखने की अपील की और उन्हें अपना समर्थन देने की बात कही.
Naseeruddin Shah: “आप यह लड़ाई लड़े, हम आपके साथ है”
नसीरुद्दीन शाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अगर किसी बेवकूफ व्यक्ति के हाथ में देश की जिम्मेदारी दे दी जाये, तो वह चाहेगा कि पूरा देश भी उसकी तरह अनपढ़, नासमझ, अयोग्य और निर्दयी बन जाए.
दिल्ली में लाठीचार्ज की घटना पर शाह ने नाराजगी जताई और कहा कि, “इस वक्त मेरा दिल भरा हुआ है और मैं गुस्से से खौल रहा हूं. यह देखकर कि हमारे बच्चों के साथ किस तरह का बर्ताव किया जा रहा है. यह मुझे अमेरिका के एजेंटों की याद दिला रहे हैं, जो मुंह पर नकाब लगाए हुए और हाथ में डंडा लिए हुए दिखते हैं. कभी अपने बच्चों के बारे में भी सोचा करो और ये भी सोचो तुम्हारा अंजाम तुम्हें भी एक दिन जरूर मिलेगा".
">Legendary actor Naseeruddin Shah shares a video, fuming about the way youth were beaten up yesterday in Delhi. He reminds the government, “Sab yaad rakha jayega”
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 21, 2026
Thank you sir for your voice and solidarity 🙏 pic.twitter.com/pDmp2G4U3R
उन्होंने वीडियो को एन्ड करते हुए कहा की, “इन सारे बच्चों से में कहना चाहता हूं कि, हिम्मत न हारे, बहुत से लोगों की हमदर्दी आपके साथ है. आप लड़ते रहे हमारे देश के युवा से हमेशा से मुझे उम्मीदें थी और अब वह उम्मीद उजागर हो गयी है. आप यह लड़ाई लड़ते रहे, हम आपके साथ है”.
Naseeruddin Shah also Attended the CJP Protest: प्रोटेस्ट में दिखे नसीरुद्दीन शाह
एक्टर नसीरुद्दीन शाह भी अपने बेटों इमाद शाह और विवान शाह के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे और CJP के प्रोटेस्ट को सपोर्ट किया. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में नसीरुद्दीन शाह अपने दोनों बेटों के साथ प्रदर्शन में शामिल होते और प्रदर्शनकारियों के बीच नजर आए.
Many Celebrities Supported CJP Protest: कई सेलिब्रिटीज ने किया CJP) के प्रोटेस्ट को सपोर्ट
नई दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रोटेस्ट को कई जानी-मानी हस्तियों का सपोर्ट मिला है. शबाना आजमी, प्रकाश राज, सोनी राजदान, जीनत अमान, अभय देओल, सोनाक्षी सिन्हा और नसीरुद्दीन शाह जैसे कई हस्तियों ने इस प्रोटेस्ट को बढ़-चढ़ कर सपोर्ट किया.
सोशल मीडिया में बहुत सारे वीडियोस वायरल हो रहे है, जिसमे में पुलिसकर्मियों को छात्रों पर लाठीचार्ज करते और आंसू गैस का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










