Main Vaapas Aaunga: स्लो स्टार्ट के बाद इम्तियाज अली की फिल्म ने पलटा पूरा गेम, 6 हफ्ते बाद बनी कमर्शियल हिट

Updated:
विज्ञापन
मैं वापस आऊंगा, फोटो- इंस्टाग्राम

मैं वापस आऊंगा, फोटो- इंस्टाग्राम

पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से शुरुआत करने वाली 'मैं वापस आऊंगा' ने आखिरकार कमर्शियल हिट का टैग अपने नाम कर लिया है. निर्माता मोहित चौधरी ने बताया कि फिल्म अपना पूरा बजट रिकवर कर चुकी है.

विज्ञापन

Main Vaapas Aaunga Hit Or Flop: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' रिलीज के 6 हफ्ते बाद अब कमर्शियल हिट बन चुकी है. इसकी जानकारी फिल्म के निर्माता मोहित चौधरी ने दी. उनके मुताबिक, थिएटर के साथ-साथ OTT, म्यूजिक और दूसरे राइट्स से हुई कमाई के दम पर फिल्म अपना पूरा बजट रिकवर कर चुकी है. हालांकि, रिलीज के शुरुआती दिनों में इसकी कमाई काफी धीमी रही थी, लेकिन दमदार वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत फिल्म ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी और बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की.

Producer Mohit Choudhary: कमर्शियल हिट बनने पर क्या बोले प्रोड्यूसर?

PTI से बातचीत में मोहित चौधरी ने कहा कि 'मैं वापस आऊंगा' को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत रही. उन्होंने बताया कि दमदार वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती गई और अब 50 दिन से ज्यादा का थिएटर रन पूरा करने की ओर बढ़ रही है.

मोहित चौधरी ने कहा, "रिलीज के शुरुआती दिनों में ऐसा लग रहा था कि फिल्म के लिए यह सफर आसान नहीं होगा. लेकिन दर्शकों ने जिस तरह फिल्म को अपनाया, उसने सब बदल दिया. यह फिल्म हमेशा 'पीपल्स हिट' रहेगी और अब यह कमर्शियल हिट भी बन चुकी है."

Main Vaapas Aaunga Box Office: दूसरे हफ्ते से बढ़ी फिल्म की रफ्तार

12 जून 2026 को रिलीज हुई 'मैं वापस आऊंगा' पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई थी. हालांकि, दूसरे हफ्ते से फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिलने लगा. इसकी कहानी, एक्टिंग और म्यूजिक की जमकर तारीफ हुई, जिसका असर टिकट बिक्री पर भी साफ देखने को मिला. यही वजह रही कि रिलीज के 6वें हफ्ते तक भी फिल्म सिनेमाघरों में बनी हुई है.

Main Vaapas Aaunga Worldwide Collection: भारत ही नहीं, विदेशों में भी चला फिल्म का जादू

'मैं वापस आऊंगा' को सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. फिल्म ने दुनियाभर में 98.15 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जबकि भारत में इसका नेट कलेक्शन 64.27 करोड़ रुपये रहा. शुरुआत में फिल्म को 59 देशों की 804 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था. बाद में इसके शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए यूरोप के 15 और देशों में इसकी रिलीज बढ़ा दी गई.

यह भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga: 'मैं अपनी जगह से हिल भी नहीं पा रहा था', फ्लॉप होने के डर से टूट गए थे वेदांग रैना, फिर ऑडियंस ने बदल दी किस्मत


विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola