Haiwaan Box Office: बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखी ‘हैवान’ की हैवानियत, 3 करोड़ की कमाई के बावजूद 17 फिल्मों को छोड़ा पीछे

Updated:
विज्ञापन

हैवान फिल्म बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की, लेकिन कमाई के मामले में 17 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. जानिए 3 करोड़ की ओपनिंग के साथ फिल्म ने किन-किन फिल्मों को मात दी.

विज्ञापन

Haiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ सिनेमाघरों में आ चुकी है और लंबे समय बाद दोनों स्टार्स को एक साथ देखकर फैंस को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं. ऊपर से अक्षय इस बार हीरो नहीं, बल्कि खूंखार विलेन बने हैं, तो लगा था कि बॉक्स ऑफिस पर भी भौकाल देखने को मिलेगा. लेकिन पहले दिन की कमाई सामने आई तो मामला थोड़ा ठंडा निकला. फिल्म ने उम्मीद से काफी कम ओपनिंग की, फिर भी इतने में ही कई फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. आखिर ‘हैवान’ ने डे 1 पर कितने करोड़ कमाए और किन फिल्मों को पछाड़ा, आइए बताते हैं.

विज्ञापन

Haiwaan Box Office Collection Day 1: पहले दिन कितनी हुई कमाई?

image.png
हैवान बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो - Sacnilk

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हैवान’ ने पहले दिन भारत में 3 करोड़ रुपये नेट कमाए हैं. फिल्म को पहले दिन करीब 11 फीसदी ऑक्यूपेंसी मिली. यानी सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए पहुंचने वाले दर्शकों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं रही.

फिल्म ने पहले दिन देशभर में 7,224 शोज किए थे. इसकी इंडिया ग्रॉस कमाई करीब 3.60 करोड़ रुपये रही, जबकि विदेशों से फिल्म ने करीब 1 करोड़ रुपये कमाए.

इस हिसाब से ‘हैवान’ का पहले दिन वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 4.60 करोड़ रुपये रहा.

Haiwaan Box Office Records: कम कमाई के बाद भी 17 फिल्मों को पीछे छोड़ गई ‘हैवान’

अब आते हैं उस रिकॉर्ड पर, जिसकी वजह से ‘हैवान’ की 3 करोड़ रुपये की ओपनिंग भी खास बन जाती है. फिल्म ने पहले दिन भले ही सिर्फ 3 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन इसके बावजूद इसने 17 फिल्मों के ओपनिंग डे नेट कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. खास बात ये है कि इस लिस्ट में 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी और करीब 200 करोड़ रुपये कमाने वाली ‘हनुमान अंश’ भी शामिल है.

  1. फतेह – ₹2.61 करोड़
  2. मिराई (हिंदी) – ₹1.75 करोड़
  3. द बंगाल फाइल्स – ₹1.75 करोड़
  4. आजाद – ₹1.50 करोड़
  5. ग्राउंड जीरो – ₹1.20 करोड़
  6. द भूतनी – ₹1.19 करोड़
  7. मैं वापस आऊंगा – ₹1.15 करोड़
  8. क्रेजी – ₹1.10 करोड़
  9. द केरल स्टोरी – ₹75 लाख
  10. सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव – ₹50 लाख
  11. आंखों की गुस्ताखियां – ₹35 लाख
  12. कंपकंपी – ₹26 लाख
  13. केसरी वीर – ₹25 लाख
  14. निकिता रॉय – ₹22 लाख
  15. फुले – ₹15 लाख
  16. हनुमान अंश – ₹10 लाख
  17. मेरे हसबैंड की बीवी – ₹1.75 लाख
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola