'मैं दिल से आपके साथ हूं', छात्र आंदोलन पर अनुपम खेर का वीडियो वायरल, कहा- किसी को अपनी आवाज का गलत इस्तेमाल न करने दें

Updated:
विज्ञापन
अनुपम खेर, फोटो- इंस्टाग्राम

अनुपम खेर, फोटो- इंस्टाग्राम

NEET पेपर लीक और छात्र आंदोलन के बीच अनुपम खेर ने छात्रों का खुलकर सपोर्ट किया है. उन्होंने प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर दुख जताया, छात्रों की आवाज का सम्मान करने की बात कही और साथ ही सलाह दी कि आंदोलन को किसी भी राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा न बनने दें.

विज्ञापन

Anupam Kher Supports CJP Protest: दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था और NEET पेपर लीक को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन को अब बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर का भी सपोर्ट मिल गया है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर छात्रों के साथ हुई हिंसा पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि अपनी मांग रखने वाले किसी भी छात्र के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए.

Anupam Kher Message for Students: अनुपम खेर ने कहा- 'मैं भी कभी छात्र था, आपकी बेचैनी समझ सकता हूं'

अपने वीडियो में अनुपम खेर ने कहा, "प्रिय छात्रों, प्रदर्शन के वीडियो देखकर मुझे बहुत दुख हुआ. सिर्फ अपनी बात रखने के लिए किसी भी छात्र को ऐसी स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए. मैं भी कभी छात्र रहा हूं और मैंने भी अपने समय में सवाल उठाए हैं. इसलिए मैं आपकी बेचैनी, गुस्से और अपने भविष्य को लेकर आपकी चिंता को अच्छी तरह समझ सकता हूं. मैं दिल से आप सभी का सपोर्ट करता हूं. मुझे लगता है कि छात्रों का आंदोलन सबसे सच्चा आंदोलन होता है, क्योंकि उनका मकसद सिर्फ अपने भविष्य और देश को बेहतर बनाना होता है."

राजनीति से दूर रखने की सलाह

अनुपम खेर ने आगे कहा, "मैं आप सबसे बड़े भाई की तरह एक बात कहना चाहता हूं. जब किसी आंदोलन में बाहरी लोग, खासकर राजनीतिक पार्टियां शामिल होने लगती हैं, तो उनका मकसद हमेशा आपके मुद्दे को आगे बढ़ाना नहीं होता. कई बार वे अपने हित पूरे करने के लिए आपकी आवाज का इस्तेमाल करते हैं. शुरुआत में लगता है कि ज्यादा लोग जुड़ेंगे तो आंदोलन मजबूत होगा, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता. बाद में कैमरे, नारे और चर्चा सब उनके साथ चले जाते हैं और आपका असली मुद्दा पीछे छूट जाता है."

लोकतंत्र में सवाल पूछना आपका अधिकार है

वीडियो के आखिर में अनुपम खेर ने कहा, "यह आंदोलन सिर्फ आपका होना चाहिए. लोकतंत्र में सवाल पूछना, अपनी बात रखना और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना आपका अधिकार है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कोई आपकी आवाज का गलत इस्तेमाल न कर सके."

More Celebrities Back the Protest: कई सितारे कर चुके हैं छात्रों का सपोर्ट

अनुपम खेर से पहले भी कई बॉलीवुड कलाकार छात्र आंदोलन के समर्थन में सामने आ चुके हैं. प्रकाश राज, सलमान खान, दिलजीत दोसांझ,सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी, भूमि पेडनेकर, दिया मिर्जा, अनुराग कश्यप और शबाना आजमी समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों के पक्ष में अपनी बात रखी है.

ये भी पढ़ें: 'मुझे फिर एंटी-नेशनल कहा जाएगा', छात्रों के सपोर्ट में बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- लोगों की आवाज ही भगवान की आवाज होती है

ये भी पढ़ें:' पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है', CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व


विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola