IND vs ZIM Live Streaming: फ्री में कैसे देखें भारत-जिम्बाब्वे का पहला टी20?
सिकंदर रजा और श्रेयस अय्यर (फोटो- सोशल मीडिया)
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 23 को हरारे में खेला जाएगा. आइए, जानते हैं इस मुकाबले को कब-कहां और कैसे देख सकते हैं.
IND vs ZIM Live Streaming Free: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 23 जुलाई से होने जा रहा है. इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया अब जिम्बाब्वे के खिलाफ नई शुरुआत करने उतरेगी.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर होगी. इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले वैभव अब जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे. अगर आप इस मुकाबले को लाइव देखना चाहते हैं, तो यहां जानिए मैच का समय, लाइव टेलीकास्ट और फ्री स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी.
IND vs ZIM पहला टी20 कब खेला जाएगा?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा.
कहां खेला जाएगा मैच?
यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होगा. टीम इंडिया ने इस मैदान पर कुल 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 6 में जीत और 3 में हार मिली है.
कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
भारत-जिम्बाब्वे का मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 4:00 बजे होगा.
टीवी पर कहां देखें लाइव टेलीकास्ट?
भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का लाइव टेलीकास्ट जी यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. क्रिकेट फैंस टीवी पर इस नेटवर्क के जरिए मुकाबले का आनंद ले सकते हैं.
मोबाइल और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. हालांकि, FanCode पर मुकाबला देखने के लिए दर्शकों को पास खरीदना होगा, जिसकी कीमत करीब 35 से 50 रुपये तक हो सकती है.
फ्री में कैसे देखें मैच?
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर फ्री-टू-एयर उपलब्ध रहेगा. यानी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दर्शक टीवी पर इस मुकाबले का लाइव प्रसारण देख सकते हैं.
भारतीय स्क्वाड (Indian Squad)
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) रवि बिश्नोई, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव.
जिम्बाब्वे स्क्वाड (Zimbabwe Squad)
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन करन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहुरी, मिल्टन शुम्बा, और तफादजवा त्सिगा (विकेटकीपर).
ये भी पढ़ें: न जियोहॉटस्टार, न सोनी लिव...भारत-जिम्बाब्वे सीरीज देखने के लिए फैंस को जेब करनी होगी ढीली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए