पीयू छात्र संघ चुनाव : होली मिलन समारोह कर रहे उम्मीदवार के समर्थकों का पुलिस ने रोका

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
पीयू छात्र संघ चुनाव : होली मिलन समारोह कर रहे उम्मीदवार के समर्थकों का पुलिस ने रोका

वाणिज्य महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव प्रचार के दौरान होली मिलन समारोह आयोजित कर रहे छात्रों पर पुलिस ने रोक लगा दी

विज्ञापन

दो गुटों के बीच हुई बहस

संवाददाता, पटना

वाणिज्य महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव प्रचार के दौरान होली मिलन समारोह आयोजित कर रहे छात्रों पर पुलिस ने रोक लगा दी. छात्र अपने उम्मीदवार के समर्थन में एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा रहे थे और आम विद्यार्थियों के बीच मिठाई बांट रहे थे. कैंपस में छात्राओं ने भी एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया. इसी दौरान दूसरे गुट के छात्र वहां पहुंच कर इन सब को रोकने का प्रयास किया. उन्होंने अचार संहिता में इन सब चीजों पर रोक होने की बात कही. दोनों गुटों के बीच बहस ही हो रही थी कि सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गयी. पुलिस ने मौजूद दोनों गुट के छात्रों को शांत करते हुए अलग कर दिया. बताया जाता है कि वाणिज्य महाविद्यालय में एक काउंसेलर पद उम्मीदवार द्वारा होली मिलन समारोह की व्यवस्था की गयी थी. पटना विश्वविद्यालय निर्वाचन विभाग ने कहा कि चुनाव के दौरान कैंपस में किसी भी तरह के सामाजिक समारोह पर प्रतिबंध है. यदि ऐसा होता है, तो उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन