'दोषियों को फांसी हो', बंटी यादव के परिजनों से मिले पप्पू यादव, बोले- हम मजबूती से परिवार के साथ हैं
परिजनों से बातचीत करते हुए सांसद पप्पू यादव
Bunty Yadav Murder Case: पटना में बंटी यादव की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है. इस बीच मंगलवार को सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने दोषियों को फांसी देने समेत अन्य मांगें कीं.
Bunty Yadav Murder Case: पटना में बंटी यादव के परिजनों से पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मुलाकात की. मंगलवार को वे न्यू करबिगहिया स्थित बंटी यादव के घर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बंटी के परिजनों का ढाढस बांधा और सांत्वना भी दिया. सांसद से मिलते ही बंटी यादव की मां फफक-फफककर रो पड़ीं. पप्पू यादव के वहां पहुंचने से आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई.
आपके शहर में
पप्पू यादव ने क्या-क्या कहा?
परिजनों से मुलाकात कर पप्पू यादव ने पूरी घटना की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग की. इसके साथ ही उन्होंने परिजनों को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी भी दिए जाने की मांग की. पप्पू यादव ने कहा कि हम परिजनों के साथ मजबूती से खड़े हैं. दोषियों को स्पीडी ट्रायल के जरिए फांसी की सजा दी जाए. इस दौरान मीडिया के सामने पप्पू यादव ने पुलिस पर भी जमकर निशाना साधा.
हत्याकांड को लेकर हुई कार्रवाई
मंगलवार को ही पटना के चर्चित बंटी यादव अपहरण और हत्याकांड मामले में पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. सिटी एसपी (सेंट्रल) ममता कल्याणी ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता और उदासीनता बरतने के आरोप में कोतवाली थाना के तीन सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) और एक होमगार्ड जवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
इन पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड
सिटी एसपी के आदेश के अनुसार, निलंबित पुलिसकर्मियों में एएसआई प्रवीण कुमार पंकज, एएसआई अवधेश कुमार, एएसआई वीर बहादुर सिंह और होमगार्ड जवान सुदर्शन प्रसाद शामिल हैं. सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इस तरह से पुलिस की तरफ से जांच और कार्रवाई दोनों जारी है.
थाने से 100 मीटर दूर हुई थी वारदात
जानकारी के अनुसार, बंटी यादव के साथ मारपीट और अपहरण की घटना पटना जंक्शन स्थित टीओपी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई थी. इसके बावजूद न तो टीओपी प्रभारी को इसकी जानकारी मिली और न ही कोतवाली थाना के गश्ती दल या ईआरएसएस-112 पर तैनात पुलिसकर्मी घटना की सूचना प्राप्त कर सके. इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए सिटी एसपी ने सख्त कार्रवाई की.
Also Read: बिहार के कलाकारों की चमकेगी किस्मत, अब मुंबई से ही होंगे बुक, घर बैठे फिल्म में मिलेगा काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए