Weather Forecast : वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बदलेगा मौसम, होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड

Updated:
विज्ञापन
Winter Rain

Winter Rain

Weather Forecast : दिसंबर अंतिम दिनों में कुछ राज्यों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मौसम बदलता नजर आएगा. मौसम विभाग के अनुसार बारिश होगी जिसके बाद ठंड बढ़ जाएगी.

विज्ञापन

Weather Forecast : दिसंबर का महीना खत्म होने को हैं. ठंड बढ़ती जा रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस हफ्ते मौसम में और बदलाव दिखेगा. ठंड बढ़ेगी. कई राज्यों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा. इसकी वजह से बारिश हो सकती है. जहां दिल्ली में 26 दिसंबर से बारिश शुरू होने का अनुमान है. वहीं, यूपी के लोगों को इस हफ्ते काड़ाके की ठंड सताएगी. जानें बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

दिल्ली में होगी बारिश

दिल्ली में सोमवार को सुबह बूंदाबांदी हुई. यहां कोहरा छाया रहा. न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री कम है. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को सुबह और शाम कुछ इलाकों में कोहरा छाया नजर आ सकता है. दिन में आसमान साफ रहेगा. दिल्ली में 26 से 28 दिसंबर तक बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश के आसार

नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बीते 24 घंटे में राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई. कहीं-कहीं घना कोहरा भी छाया रहा. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 26-27 सितंबर को एक और नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो जाएगा. इसका प्रभाव उदयपुर, कोटा, अजमेर व भरतपुर संभाग के अलावा शेखावाटी इलाके में देखने को मिल सकता है. इसकी वजह से बादल छाए रहने व कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें : सर्दी के मौसम में बारिश से और सर्द हुआ गुमला, रांची, जमशेदपुर, बोकारो का भी तापमान गिरा

उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश में इस हफ्ते काड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. मौसम विभाग की मानें तो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने के कारण 24 दिसंबर से पारा गिरेगा. इससे ठंड बढ़ेगी. 24 दिसंबर के बाद कोहरा बढ़ेगा. 26 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में कई जगह बारिश का पूर्वानुमान विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है. पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है. यहां 27-28 दिसंबर को फिर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

पंजाब में होगी बारिश

पंजाब में पारा और गिरेगा. इससे ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 1-2 दिन कोल्ड वेव जैसी स्थिति नजर आ सकती है. यहां भी 27 के बाद बारिश का अनुमान है. इससे ठंड में इजाफा होगा.

बिहार में बारिश के आसार

बिहार में 27 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो सकता है. इसका असर मौसम पर पड़ेगा. 27 को रोहतास, अरवल, कैमूर, बक्सर, औरंगाबाद और भोजपुर जिले में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. इससे ठंड में इजाफा होगा. इसके अलावा बिहार के कुछ और जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल 26 दिसंबर तक प्रदेश के कुछ शहरों में कोहरा छाया रह सकता है.

झारखंड में छाएगा कोहरा

झारखंड में मंगलवार की सुबह कई जिलों में कोहरा छाया रहेगा. यहां का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. इसी तरह का मौसम अगले तीन से चार दिन रह सकता है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola