पुरी रथ यात्रा में भगदड़ का दावा: एक श्रद्धालु की मौत, घायलों को स्ट्रेचर पर ले जाती दिखी टीम

Updated:
विज्ञापन

पुरी रथ यात्रा के दौरान लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, फोटो पीटीआई

Puri Jagannath Rath Yatra 2026: ओडिशा के पुरी में बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी के बीच नौ दिवसीय वार्षिक रथयात्रा की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

Puri Jagannath Rath Yatra 2026: रथ यात्रा के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया, रथ यात्रा के दौरान अचानक भीड़ बढ़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग बीमार पड़ गए. एक अलग घटना में, एक और व्यक्ति की कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा पड़ने) से मौत हो गई. पीटीआई द्वारा 'एक्स' पर साझा किए गए एक वीडियो में प्रशासन के कर्मचारी बेहोश श्रद्धालुओं को स्ट्रेचर पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भगदड़ का किया दावा, श्रद्धालुओं की मौत पर जताया दुख

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पोस्ट किया, "रथ यात्रा के दौरान बडाडांडा में मची भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है. मैं जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति और घायल हुए सौ से ज्यादा श्रद्धालुओं के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं. दुख की इस घड़ी में, बीजू जनता दल के सभी कार्यकर्ता हर संभव मदद के लिए पूरा सहयोग देंगे. मुझे उम्मीद है कि राज्य सरकार भीड़ का सही प्रबंधन करके श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करेगी."


100 लोगों को बचाया गया: IGP डॉ उमाशंकर दास

फायर और इमरजेंसी सर्विस के IGP डॉ उमाशंकर दास ने एएनआई को बताया, "अब तक, हमने लगभग 100 लोगों को बचाया है जो भीड़ में दबने और दम घुटने की वजह से बेचैन हो रहे थे. हमने उन्हें बचाया और अस्थायी अस्पतालों या एम्बुलेंस तक पहुंचाया. इससे श्रद्धालुओं को बहुत राहत मिली है." उन्होंने कहा- "पुरी के हालात और मौसम के अनुमान को देखते हुए, हम 2 चीजों के लिए तैयार थे - 1) अगर मौसम में उमस और बादल हों तो क्या करेंगे, 2) अगर बारिश हो तो क्या करेंगे. हम दोनों स्थितियों के लिए तैयार थे - उमस होने पर श्रद्धालुओं पर पानी का छिड़काव करना और निचले इलाकों में भरे पानी को निकालना. अब हमारा पूरा ध्यान पानी निकालने पर है. पिछले 2 दिनों में, हमने लगभग 60 जगहों से 3-4 लाख लीटर से ज्यादा पानी निकाला है. हमने पहली बार 25 स्पेशल रेस्क्यू यूनिट तैनात की हैं, जिनमें से हर यूनिट में 5 लोग और एडवांस्ड उपकरण हैं."

पुरी में भारी बारिश

पुरी में हो रही भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पुरी में पिछले 48 घंटों में 233 मिमी बारिश हुई है.

पुरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई बी खुरानिया ने बताया कि पुरी में कई स्तरों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं और इस उत्सव के लिए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 19 अधिकारियों और लगभग 13,000 अन्य पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. इसके अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएस), त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) सहित केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 15 कंपनियों को रणनीतिक जगहों पर तैनात किया गया है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मदद के लिए भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और ओडिशा पुलिस समुद्री पुलिस थाना द्वारा संयुक्त गश्त की जा रही है और त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) तैनात की गई हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola