सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम है तो पहले देख लें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

बैंक बंद (साकेंतिक तस्वीर)

सितंबर 2026 में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट ज़रूर देख लें. जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी जैसे क्षेत्रीय त्योहारों के कारण कई दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. अपने ज़रूरी बैंकिंग काम समय पर पूरे करें.

विज्ञापन

अगर सितंबर महीने में आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो यह खबर आपके लिए काम की है. सितंबर 2026 में अलग-अलग राज्यों और बैंकिंग केंद्रों में कई दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. छुट्टियों में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, करमा पूजा, महाराजा हरि सिंह जयंती और इंद्रजात्रा जैसे क्षेत्रीय त्योहार शामिल हैं. इसके अलावा हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं.

विज्ञापन

बैंक जाने से पहले जरूर चेक करें ब्रांच की छुट्टी का लिस्ट

RBI की बैंक हॉलिडे व्यवस्था में कई छुट्टियां राज्य या शहर विशेष के लिए होती हैं. इसलिए बैंक जाने से पहले ये काम जरूर करें.

  • अपनी ब्रांच की छुट्टी पहले चेक करें.
  • जरूरी कैश निकासी या जमा का काम छुट्टी से पहले कर लें.
  • चेक, ड्राफ्ट या दस्तावेज से जुड़े काम पहले निपटा लें.
  • लंबे वीकेंड से पहले बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाना बेहतर रहेगा.
  • हालांकि छुट्टी वाले दिन भी UPI, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 1 सितंबर को मोतिहारी पहुंचेंगे सीएम, योजनाओं की सौगात से लेकर स्टार कलाकारों तक क्या है पूरा प्लान?

4 सितंबर को कई राज्यों में बैंक रहेंगे बंद

सितंबर की शुरुआत में ही बैंक ग्राहकों को छुट्टी का सामना करना पड़ेगा. 4 सितंबर को जन्माष्टमी/कृष्ण जयंती के कारण कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इस सूची में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, केरल, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और अन्य बैंकिंग केंद्र शामिल हैं.

14 और 15 सितंबर को भी छुट्टी

इसके बाद 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के कारण महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु समेत कई राज्यों/केंद्रों में बैंक बंद रहेंगे. अगले दिन यानी 15 सितंबर को गुजरात, ओडिशा और गोवा में अलग-अलग क्षेत्रीय त्योहारों के कारण बैंक अवकाश रहेगा.

ये भी पढ़ें: School Holidays: सितंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जन्माष्टमी से गणेश चतुर्थी तक देखें छुट्टियों की लिस्ट

सितंबर में इन तारीखों पर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी

तारीखदिनछुट्टी/कारणप्रभावित राज्य/क्षेत्र
4 सितंबरशुक्रवारजन्माष्टमी/कृष्ण जयंतीपश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, केरल, झारखंड, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर
6 सितंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
11 सितंबरशुक्रवारजयपुर नगर निगम क्षेत्र में चुनावजयपुर सिटी समेत कई क्षेत्र
12 सितंबरशनिवारदूसरा शनिवारपूरे देश में
13 सितंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
14 सितंबरसोमवारगणेश चतुर्थी/गणेश पूजामहाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, गुजरात, तेलंगाना, गोवा, आंध्र प्रदेश
15 सितंबरमंगलवारसंवत्सरी/नुआखाई/गणेश चतुर्थी का दूसरा दिनगुजरात, ओडिशा, गोवा
20 सितंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
21 सितंबरसोमवारश्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव/श्री नारायण गुरु समाधिअसम और केरल
22 सितंबरमंगलवारकरमा पूजाझारखंड
23 सितंबरबुधवारमहाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिनजम्मू-कश्मीर
25 सितंबरशुक्रवारइंद्रजात्रासिक्किम
26 सितंबरशनिवारचौथा शनिवारपूरे देश में
27 सितंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola