1 सितंबर को मोतिहारी पहुंचेंगे सीएम, योजनाओं की सौगात से लेकर स्टार कलाकारों तक क्या है पूरा प्लान?

Updated:
विज्ञापन

गांधी मैदान में डीएम एसपी

मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 1 से 3 सितंबर तक बापूधाम महोत्सव का आयोजन हो रहा है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज 11:30 बजे इसका उद्घाटन करेंगे और 285 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे. महोत्सव में मैथिली ठाकुर, सलमान अली और अजीत आनंद जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे.

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 1 से 3 सितंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय बापूधाम महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 1 सितंबर को सुबह 11:30 बजे महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान जिलेवासियों को करीब 285 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात मिलने वाली है. डीएम सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात ने गांधी मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्था को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

1 सितंबर को मुख्यमंत्री करेंगे महोत्सव का उद्घाटन

बापूधाम महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 1 सितंबर को सुबह 11:30 बजे गांधी मैदान में करेंगे. इसके बाद दोपहर 12:30 बजे बापू सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. यहां मुख्यमंत्री विभिन्न गतिविधियों में शामिल होंगे और विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे.

90 योजनाओं का होगा शिलान्यास, 55 परियोजनाओं का उद्घाटन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कुल 90 परियोजनाओं का शिलान्यास प्रस्तावित है. इनकी अनुमानित लागत 88.891912 करोड़ रुपये है. वहीं 55 परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जिनकी अनुमानित लागत 196.101470 करोड़ रुपये है.

दोनों को मिलाकर कुल परियोजना लागत करीब 284.99 करोड़ रुपये है. इससे जिले में आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, सड़क, खेल, पुलिस भवन और अन्य क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है.

किस विभाग की कितनी परियोजनाएं शामिल

प्रस्तावित शिलान्यास एवं उद्घाटन परियोजनाओं में कई विभाग शामिल हैं.

  • नगर निगम: 78 आधारभूत परियोजनाएं, अनुमानित लागत 42.605012 करोड़ रुपये
  • स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, मोतिहारी: 9 उद्घाटन परियोजनाएं, लागत 26.853300 करोड़ रुपये
  • वीबी-ग्रामजी/मनरेगा: 2 शिलान्यास परियोजनाएं और 24 उद्घाटन परियोजनाएं
  • डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग: 2 उद्घाटन परियोजनाएं, लागत 2.323600 करोड़ रुपये
  • बीसी/ईबीसी विभाग: 1 उद्घाटन परियोजना, लागत 46.350000 करोड़ रुपये
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति विभाग: 1 उद्घाटन परियोजना, लागत 4.910000 करोड़ रुपये
  • पथ निर्माण विभाग, ढाका: 1 उद्घाटन परियोजना, लागत 58.486900 करोड़ रुपये
  • बिहार चिकित्सा सेवा: 7 उद्घाटन परियोजनाएं, लागत 2.998800 करोड़ रुपये
  • पुल निर्माण विभाग: 1 उद्घाटन परियोजना, लागत 13.717200 करोड़ रुपये
  • खेल विभाग: 2 शिलान्यास परियोजनाएं और 1 उद्घाटन परियोजना
  • बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम: 7 शिलान्यास और 8 उद्घाटन परियोजनाएं
  • पर्यटन विभाग: 1 शिलान्यास परियोजना, लागत 4.396700 करोड़ रुपये

तीन दिनों तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

बापूधाम महोत्सव के दौरान प्रत्येक दिन शाम 5 बजे से देश के प्रख्यात कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे. महोत्सव को सांस्कृतिक और मनोरंजन के लिहाज से खास बनाने के लिए अलग-अलग दिन अलग कलाकारों को आमंत्रित किया गया है.

पहले दिन मैथिली ठाकुर समेत कलाकार देंगी प्रस्तुति

महोत्सव के पहले दिन सुप्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर के साथ करीना पांडेय और सबिता पांडेय अपनी प्रस्तुतियां देंगी. मैथिली लोक संगीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गांधी मैदान का माहौल रंगीन होने की उम्मीद है.

दूसरे दिन सलमान अली बिखेरेंगे सूफी और बॉलीवुड का जादू

2 सितंबर को महोत्सव के दूसरे दिन प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर सलमान अली प्रस्तुति देंगे. इस दौरान सूफी संगीत और बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन होगा.

तीसरे दिन भोजपुरी सुरों और हास्य कवि सम्मेलन का संगम

3 सितंबर को महोत्सव के अंतिम दिन सुप्रसिद्ध कलाकार अजीत आनंद एवं उनकी टीम भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति देंगे. इसके साथ ही भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा.

बापूधाम महोत्सव को लेकर प्रशासन अलर्ट

डीएम सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, बैठने की व्यवस्था और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देने पर जोर दिया. प्रशासन की कोशिश है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और तीन दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाए.

यह भी पढ़ें: नेपाल में भोटेकोशी नदी का जलप्रवाह बढ़ा, इन जिलों में हाई अलर्ट, गंडक का जलस्तर 1.5 लाख क्यूसेक पार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन