Kal Ka Mausam: ठंड के आगोश से दूर बिहार, मंगलवार से तापमान में होगी और बढ़ोतरी

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार बिहार में तीन दिनों के दौरान तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा. इस दौरान पछुआ हवाएं चलने से मौसम शुष्क बना रहेगा और सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास होगा.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: पटना. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बावजूद बिहार अब तक ठंड के आगोश से दूर है. बिहार में अभी भी कड़ाके की ठंड ने दस्तक नहीं दी है. शीतलहर का प्रभाव नहीं दिख रहा है. हालांकि सुबह और देर रात के समय अलग-अलग हिस्सों में कोहरा छा रहा है, लेकिन उसका प्रभाव भी बहुत असरदार नहीं है. मंगलवार की सुबह भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा. साथ ही सुबह के समय हल्की ठंड महसूस होगी, लेकिन मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कुछ इलाकों में मंगलवार से तापमान बढ़ने के आसार हैं. पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन जिलों में बारिश के आसार

बिहार में पिछले करीब 15 दिनों से सभी जिलों में मौसम स्थिर बना हुआ है. इस दौरान अधिकतम तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री के आसपास बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में 27-28 दिसंबर को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, अरवल और औरंगाबाद समेत कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है. बारिश से ठंड बढ़ने की भी संभावना है. हालांकि दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है.

छाया रह सकता है कोहरा

पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन दिन हल्का कोहरा छाया रह सकता है. दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन सुबह और रात में ठंड से बचने की जरूरत है. हालांकि दिन के समय तापमान सामान्य रह रहा है, सुबह-शाम का तापमान काफी कम है. सोमवार को अधिकतर शहरों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. सबसे कम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस डेहरी और पूसा में रहा. पटना में अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई.

Also Read: Bihar Weather: दरभंगा और पूर्णिया में लगेंगे डॉप्लर वेदर रडार, मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन