Today News Wrap: ईद और सरहुल आज, झारखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Apr 2024 9:12 AM

विज्ञापन

Today News Wrap: ईद और सरहुल का त्योहार झारखंड में आज मनाया जा रहा है. इसको लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. पीएम मोदी आज ऋषिकेश मे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

विज्ञापन

11 अप्रैल की बड़ी खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. 19 अप्रैल को उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीट पर होने वाले मतदान से पहले पीएम की यह दूसरी रैली है.
  • झारखंड की राजधानी रांची में दो प्रमुख त्योहारों सरहुल और ईद-अल-फितर को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. यहां सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी. साथ ही वीडियो कैमरों से लैस कर्मी तैनात किए जाएंगे.
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे. इस दौरान वह बीजेपी के उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार के लिए तीन रैलियों को संबोधित करेंगे.
  • खराब फॉर्म से जूझ रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में मुंबई इंडियंस के साथ आज मुंबई में खेलने उतरेगी.
  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज बिजनौर में जनसभा को संबोधित करेंगे.
  • राजस्थान में राहुल गांधी आज चुनाव प्रचार करेंगे. बीकानेर और जोधपुर में चुनावी रैली को वे संबोधित करेंगे.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के करौली-धौलपुर लोकसभा सीट को लेकर जनसभा करेंगे.

BJP Manifesto: 400 रुपये में रसोई गैस

BJP Manifesto: अरुणाचल प्रदेश 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जो घोषणापत्र जारी किया है, उसका नाम विकसित भारत, विकसित अरुणाचल प्रदेश रखा है. पढ़ें विस्तृत खबर

भोजपुरी स्टार पवन सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा ऐलान किया है. बुधवार को पवन सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि वह कारकाट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. पढ़ें विस्तृत खबर

AAP के मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा

पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद ने इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने भ्रष्टाचार पर पार्टी की नीति पर भी सवाल उठाये. पढ़ें विस्तृत खबर

मुजफ्फरपुर में 51 लाख के आभूषण की लूट 

मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु रोड स्थित कलकत्ता ज्वेलर्स से बुधवार की दोपहर 51 लाख रुपये की सोने व चांदी की आभूषण लूट लिया. बाइक सवार तीन अपराधियों ने पिस्टल के बल पर ज्वेलरी शॉप के मालिक व एक ग्राहक को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है. पढ़ें विस्तृत खबर

सपा के घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन को मिली जगह

समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन (Old Pension Scheme) और निजीकरण समाप्ति को रखने का शिक्षकों कर्मचारियों ने स्वागत किया है. पढ़ें विस्तृत खबर

Patanjali को सुप्रीम कोर्ट की खरी-खरी

Patanjali Ayurved के विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया और पतंजलि द्वारा दायर माफी के हलफनामे को स्वीकार करने से मना कर दिया. पढ़ें विस्तृत खबर

कांग्रेस ने महाराष्ट्र की दो सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने जालना से डॉ कल्याण काले जबकि धुले से डॉ शोभा दिनेश बच्चव को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है. पढ़ें विस्तृत खबर

झामुमो के पूर्व विधायक पौलुस सुरीन को उम्रकैद की सजा

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व विधायक पौलुस सुरीन को रांची की अदालत ने डबल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा सुनाई है. नक्सली जेठा कच्छप को भी आजीवन कैद की सजा दी गई है. दोनों पर क्रमश: 25 हजार रुए और 45 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. पढ़ें विस्तृत खबर

IPL 2024: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 3 विकेट से हराया

IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स को पहली बार हार का सामना करना पड़ा. शुभमन गिल की अगुवाई में गुजराज टाइसटंस ने राजस्थान को 3 विकेट से हराया. पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola