पूर्व विधायक पौलुस सुरीन व जेठा कच्छप को आजीवन कारावास की सजा, रांची कोर्ट ने सुनाया फैसला

Published by : Sameer Oraon Updated At : 10 Apr 2024 11:22 AM

विज्ञापन

Narendra Dabholkar Murder Case/ File Photo

रांची की अदालत ने पूर्व विधायक पौलुस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप को अजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इसके अलावा 25 और 45 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है.

विज्ञापन

रांची : पुलिस की मुखबीरी करने के आरोप में दो लोगों की हत्या मामले में पूर्व विधायक पौलुस सुरीन व जेठा कच्छप को रांची कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इसके अलावा पूर्व विधायक पौलुस पर 25 हजार का जुर्माना और नक्सली जेठा पर 45 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर 1 साल अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. सजा की बिंदु पर सुनवाई न्यायायुक्त दिनेश कुमार की अदालत ने बुधवार सुबह को की.

Also Read: पौलुस सुरीन ने दी जान से मारने की धमकी!

कृष्णा महतो व तीन महिला आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

बता दें कि अदालत ने इस केस में कृष्णा महतो व तीन महिला आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में पहले ही बरी कर दिया था. पीएफएलआई सुप्रीमो दिनेश गोप भी इस मामले में ट्रायल का सामना कर रहा है. इससे पहले रांची कोर्ट ने 6 अप्रैल को पूर्व विधायक पौलुस सुरीन व नक्सली जेठा कच्छप दोषी करार दिया था. इस दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 12 गवाहों का बयान कलमबद्ध कराया गया था. सुनवाई के वक्त पौलुस सुरीन सशरीर कोर्ट में उपस्थित रहे थे. वहीं, नक्सली जेठा कच्छप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल थे. जबकि बचाव पक्ष की ओर से एक गवाह प्रस्तुत किया गया था.

क्या है पूरा मामला

ये बात साल 2013 की है. पुलिस की मुखबिरी करने के आरोप में भूषण कुमार सिंह व राम गोविंद की हत्या खूंटी जिले के तोरपा में हो गयी थी. हत्या के संबंध में कर्रा थाना में कांड संख्या-27/2013 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस मामले में झामुमो के पूर्व विधायक पौलुस सुरीन, नक्सली जेठा कच्छप, कृष्णा महतो के साथ तीन महिला आरोपी भी ट्रायल का सामना कर रहे थे. इसी मामले में पीएफएलआई सुप्रीमो दिनेश गोप भी ट्रायल का सामना कर रहा है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola