ePaper

जेपीएससी सिविल सेवा पीटी अब 15 मार्च को

Updated at : 18 Feb 2026 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
जेपीएससी सिविल सेवा पीटी अब 15 मार्च को

जेपीएससी की ओर से झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) (सिविल सेवा) प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) अब 15 मार्च को ली जायेगी.

विज्ञापन

रांची. जेपीएससी की ओर से झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) (सिविल सेवा) प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) अब 15 मार्च को ली जायेगी. पूर्व में आयोग ने पीटी की तिथि आठ मार्च 2026 तय की थी. आयोग ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) -2025 अब 12 अप्रैल को तथा झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) 2023, 26 अप्रैल को लेने की संभावित तिथि रखी है. पूर्व में दोनों परीक्षा क्रमश: 15 मार्च और 22 मार्च को तय की गयी थी.

103 पदों पर होगी नियुक्ति

परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी (अपराह्न पांच बजे तक) निर्धारित की गयी है. जबकि परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी (अपराह्न पांच बजे तक) निर्धारित की गयी है. जेपीएससी की ओर से 103 पदों पर नियुक्ति के लिए सिविल सेवा-2025 की परीक्षा ली जा रही है. इसमें उपसमाहर्ता के 28 पद, डीएसपी के 42 पद, जिला समादेष्टा के 02 पद, प्रोबेशन पदाधिकारी के चार पद, महिला बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग में सहायक निदेशक के तीन पद, कृषि व सहकारिता विभाग में सहायक निबंधक के दो पद, सहायक नगर आयुक्त के 10 पद, काराधीक्षक के दो पद व सहायक निदेशक सह जिला जनसंपर्क अधिकारी के 10 पद शामिल हैं.

::::::::::: ::::::::::: :::::::::::

उम्र सीमा में छूट पर फिलहाल निर्णय नहींकई अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार से इस परीक्षा के लिए उम्र सीमा में छूट देने की मांग की है. परीक्षा के लिए उम्र सीमा का कट ऑफ एक अगस्त 2026 निर्धारित है. जबकि अभ्यर्थी कट ऑफ एक अगस्त 2018 करने की मांग कर रहे हैं. छूट देने का निर्णय राज्य सरकार को लेना है. अभ्यर्थियों की उम्मीदें अब 24 फरवरी-2026 को होनेवाली राज्य कैबिनेट की बैठक पर टिकी है. छूट मिलने पर फिर आवेदन करने की तिथि में विस्तार संभव है.

विज्ञापन
PRABHAT GOPAL JHA

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola