राज्यसभा चुनाव : ओडिशा में हलचल तेज, जानें कितने उम्मीदवार उतार सकती है भाजपा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 03 Mar 2026 7:58 AM

विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव ओडिशा (File Photo)

Rajya Sabha Election : राज्यसभा चुनाव को लेकर ओडिशा में सरगर्मी तेज हो चली है. भाजपा, कांग्रेस ने विधायकों के साथ बैठक की. जानें भाजपा कितने उम्मीदवार उतार सकती है चुनाव में.

विज्ञापन

Rajya Sabha Election : ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में राज्यसभा चुनाव से पहले सोमवार को राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं. यहां सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस ने अपने विधायकों की अलग-अलग बैठकें कीं, जबकि विपक्षी बीजू जनता दल (बीजेडी) समर्थित ‘साझे’ उम्मीदवार (मूत्र रोग विशेषज्ञ दत्तेश्वर होता) ने चुनाव प्रचार किया.

भाजपा ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए

ओडिशा में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा के चुनाव में भाजपा की दो सीट पक्की हैं, जबकि विपक्षी बीजेडी की एक सीट निश्चित है. वहीं सबकी निगाहें चौथी सीट पर टिकी हैं, जहां नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजेडी ने होता को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने भी उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है. भाजपा ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं.

भाजपा विधायकों ने की बैठक

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि पांच मार्च के नजदीक आने के साथ ही राज्यसभा चुनाव की तैयारियों के अंतिम चरण में पहुंचने पर भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी के सरकारी आवास पर बैठक की. विधायकों के अलावा, बैठक में उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मनमोहन सामल और अन्य लोग भी उपस्थित थे. भाजपा विधायक अशोक मोहंती ने बैठक के बाद कहा कि हमने रणनीति बनाने के लिए राज्यसभा चुनाव पर विस्तृत चर्चा की. पार्टी का संसदीय बोर्ड उम्मीदवारों पर फैसला करेगा.

तीन उम्मीदवार मैदान में उतार सकती है भाजपा

बैठक में, भाजपा विधायकों ने तीन संभावित उम्मीदवारों के प्रस्तावक के रूप में नामांकन पत्रों पर हस्ताक्षर किए, जिससे संकेत मिलता है कि पार्टी तीन उम्मीदवार मैदान में उतार सकती है. वैसे उसके पास दो उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या बल है. सूत्रों के अनुसार, भाजपा विधायकों को पांच मार्च को विधानसभा में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है, जब पार्टी के उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.

यह भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव वोटिंग 16 मार्च को, नामों पर सस्पेंस,जदयू से रामनाथ तय,निशांत पर आज फैसला

भाजपा विधायक संतोष खटुआ ने कहा कि हमारी पार्टी तीन उम्मीदवार मैदान में उतारेगी और हमें जीत का पूरा भरोसा है. हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता उम्मीदवारों की संख्या और चुनाव जीतने की रणनीति पर चुप रहे. सामल ने पत्रकारों से कहा कि हमारी संसदीय बोर्ड अंतिम निर्णय लेगी. 

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola