नगर परिषद परिसर में पुलिस लोक संवाद आज, जनता सीधे रख सकेगी अपनी बात
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 06 Jun 2026 12:06 PM
लोक संवाद .
Aurangabad News : यह पहल पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर शुरू की गई है. इसके तहत प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लोक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.
Aurangabad News : ओम प्रकाश की रिपोर्ट
नगर परिषद कार्यालय परिसर में शनिवार को पुलिस का लोक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगा, जिसमें आम नागरिक सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव रख सकेंगे.
जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय का प्रयास
यह पहल मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर शुरू की गई है. इसके तहत प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लोक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.
इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना, सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर खुली चर्चा करना और अपराध नियंत्रण में जनसहभागिता को बढ़ावा देना है.
अधिकारियों की मौजूदगी
दाउदनगर थाना क्षेत्र का यह लोक संवाद नगर परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित होगा. कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अशोक कुमार दास के शामिल होने की संभावना है. उनके साथ थाना स्तर के अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे.
थानाध्यक्ष ने की अपील
थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि लोक संवाद पुलिस और जनता के बीच संवाद का एक प्रभावी मंच है. इसके माध्यम से नागरिक कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और स्थानीय समस्याओं से जुड़े सुझाव एवं शिकायतें सीधे पुलिस तक पहुंचा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










