पेट्रोल-डीजल ने जनता का निकाला तेल, गुमला से रांची समेत कई रूटों का बढ़ा किराया, देखें लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
Petrol Diesel Price

गुमला का बस स्टैंड

Petrol Diesel Price: गुमला जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से परिवहन लागत बढ़ने के कारण दैनिक वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं. वहीं, बस ओनर एसोसिएशन ने 6 मई से गुमला-रांची सहित कई रूटों के बस किराए में बढ़ोतरी कर दी है। पूरी रेट लिस्ट यहां देखें.

विज्ञापन

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

Petrol Diesel Price, गुमला : गुमला जिले में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती किल्लत ने अब आम जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. ईंधन संकट के कारण पूरी परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है, जिसका सीधा असर स्थानीय बाजार और आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है. डीजल की कमी से माल ढुलाई (Transportation) की लागत बढ़ गई है, जिससे खुदरा बाजार में खाद्यान्न, खाद्य तेल और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. व्यापारियों का स्पष्ट कहना है कि अगर आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं हुई, तो सामान की किल्लत और महंगाई और पैर पसारेगी.

बस यात्रियों पर बढ़ा आर्थिक बोझ, लागू हुआ नया भाड़ा

बढ़ती परिचालन लागत और डीजल-मोटर पार्ट्स के दामों में वृद्धि को देखते हुए बस ओनर एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है. एसोसिएशन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार डीजल, टायर, लुब्रिकेंट, यूरिया, मैकेनिक शुल्क, मोटर पार्ट्स और बीमा खर्च बढ़ने के कारण 6 मई से नया संशोधित बस किराया लागू कर दिया गया है. इस फैसले से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा वर्ग पर सीधा आर्थिक बोझ बढ़ गया है. स्थानीय नागरिक दीपू ठाकुर ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि जनता इस समय महंगाई की दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं.

Also Read: गुमला में भारतमाला परियोजना का विरोध तेज, 10 किमी पैदल चलकर थाना पहुंचे टाना भगत

महंगाई की दोहरी मार से लोग परेशान

दीपू ठाकुर ने आगे कहा कि बस किराया बढ़ने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों की चिंता बढ़ गयी है. दूसरी ओर, बाजार में बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है. यदि जल्द ही पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो परिवहन लागत और बढ़ेगी, जिससे महंगाई का असर और गहरा हो सकता है.

गुमला बस रूट भाड़ा रुपये में

  • गुमला से रांची 180
  • गुमला से जैरागी 140
  • गुमला से महुआडाड़ 180
  • गुमला से सिमडेगा 140
  • गुमला से पोकला 115
  • गुमला से खूंटी 160
  • गुमला से राउरकेला 290
  • गुमला से डाल्टेनगंज 350
  • गुमला से जशपुर 120
  • गुमला से सिसई 60
  • गुमला से भरनो 92
  • गुमला से बेड़ो 120
  • गुमला से नेतरहाट 140
  • गुमला से डुमरी 120
  • गुमला से जारी 105
  • गुमला से बसिया 90
  • गुमला से चंदवा 172

Also Read: Ranchi: 50 लाख रुपये की लेवी वसूलने पहुंचे PLFI के दो सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola