मुरकुंडा उवि में विधिक साक्षरता वर्ग, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन
मुरकुंडा उवि में विधिक साक्षरता वर्ग, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

गुमला के मुरकुंडा उच्च विद्यालय में डीएलएसए द्वारा विधिक साक्षरता वर्ग, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। छात्रों को कानूनी अधिकार बताए गए।

विज्ञापन

गुमला: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुमला द्वारा सोमवार को उच्च विद्यालय मुरकुंडा में विधिक साक्षरता वर्ग के साथ चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष डीएलएसए गुमला अजीत कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ. डीएलएसए के सचिव राम कुमार लाल गुप्ता ने विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता, संविधान के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, बाल अधिकार, साइबर अपराध से बचाव, बाल विवाह, बाल श्रम, लैंगिक समानता तथा शिक्षा के अधिकार सहित विभिन्न कानूनी विषयों की जानकारी दी.

उन्होंने विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करने, अनुशासित जीवन अपनाने और जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया. मुख्य लीगल एड डिफेंस काउंसिल (चीफ एलएडीसी) डीएन ओहदार, स्थायी लोक अदालत के सदस्य शंभू सिंह तथा सहायक एलएडीसी जितेंद्र सिंह ने भी विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं विधिक जागरूकता के महत्व से अवगत कराया और उनके सवालों के जवाब दिये.

निबंध प्रतियोगिता में संजना कुमारी प्रथम, उत्तम कुमार द्वितीय तथा रिशु कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में अभिषेक सिंह ने प्रथम, लीला कुमारी ने द्वितीय और मिनिकेत साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक, पीएलवी राजेश सिंह, प्रेम कुमार शाह, डीएलएसए के कर्मचारी प्रकाश कुमार पांडे तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.


विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola