लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

गुमला उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग और भारतमाला परियोजना के लंबित मामलों को जल्द निपटाने और सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

गुमला: गुमला जिला में राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय राजमार्ग एवं भारतमाला परियोजना अंतर्गत संचालित विभिन्न सड़क निर्माण योजनाओं की समीक्षा बैठक सोमवार को उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कार्य एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति, भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान तथा निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पलमा-गुमला पथ चौड़ीकरण योजना, भारतमाला परियोजना अंतर्गत छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा से गुमला तक राष्ट्रीय राजमार्ग-43, गुमला बाईपास सड़क निर्माण योजना तथा एनएच-143डी जामटोली-रांची-संबलपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर परियोजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की. समीक्षा के दौरान पलमा-गुमला मार्ग पर लंबित कार्यों एवं विभिन्न विवादित मामलों पर विचार-विमर्श किया गया.

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.गुमला बाईपास परियोजना की समीक्षा में सिलम के समीप निर्मित पुल के पास यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सभी वाहनों के डायवर्सन हेतु स्पष्ट दिशा-सूचक बोर्ड लगाने का निर्देश दिया.

सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने पर भी विशेष चर्चा की गयी. इस संबंध में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर तत्काल एंबुलेंस सेवा के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. इसके अतिरिक्त बैठक में राजकीय राजमार्गों से संबंधित विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की गयी.

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों एवं कार्य एजेंसियों को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कार्य एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola