भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी को सक्रिय होकर कार्य करने की जरूरत : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक में सदस्यता अभियान और रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए नई कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

गुमला: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा गुमला की कार्यसमिति की बैठक सोमवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त सह रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी की गतिविधियों के विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने, स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी.

विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी एक अत्यंत महत्वपूर्ण सामाजिक संस्था है, जो आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उपायुक्त ने जिले में सोसाइटी की सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने, अधिकाधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया.

उपायुक्त ने समन्वय स्थापित कर अनुमंडल स्तर पर भी सदस्यता अभियान चलाने, रेड क्रॉस समितियों का गठन करने तथा सदर अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार को रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव के साथ समन्वय स्थापित कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया.

बैठक में सिविल सर्जन डॉक्टर शंभूनाथ चौधरी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार, सचिव बलदेव प्रसाद शर्मा, सह सचिव शशि प्रिय बंटी, कार्यसमिति सदस्य मुरली मनोहर प्रसाद, विनय प्रसाद गुप्ता, आशिक अंसारी, हाफिजुर रहमान, नटवरलाल अग्रवाल, सरजू साहू, विनय कुमार गुप्ता एवं दीपक कुमार गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola