जिप की दुकानों पर 75 लाख रुपए किराया बकाया, 44 दुकानदारों पर कार्रवाई की तैयारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के घाघरा में जिला परिषद की 44 दुकानों का 75 लाख रुपए किराया बकाया है. नोटिस के बाद भी भुगतान न करने वाले दुकानदारों पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है.

विज्ञापन

जगरनाथ पासवान की रिपोर्ट

विज्ञापन

गुमलाः जिले के घाघरा प्रखंड स्थित जिला परिषद की दुकानों का किराया लंबे समय से बकाया है. यहां दुकान किराये पर लेने वाले 44 दुकानदारों पर करीब 75 लाख रुपए का किराया बकाया है. विभाग की ओर से दो बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी दुकानदारों ने बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है. इसे जिला परिषद ने गंभीरता से लिया है और अब कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है.

दो बार नोटिस के बाद भी नहीं हुआ भुगतान

घाघरा मार्केट कांप्लेक्स समेत प्रखंड में जिला परिषद की दुकानों का किराया कई वर्षों से बकाया है. विभाग की ओर से दुकानदारों को दो बार नोटिस भेजकर बकाया राशि जमा करने को कहा गया, लेकिन भुगतान नहीं किया गया. अब तीसरी बार नोटिस भेजने की तैयारी है. इसके बाद भी भुगतान नहीं होने पर विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- JTET 2026: सीसीटीवी वाले स्कूल-कॉलेजों में ही बनेंगे परीक्षा केंद्र, 4.40 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

तीन स्थानों पर बनी हैं जिला परिषद की दुकानें

जानकारी के अनुसार, घाघरा प्रखंड में जिला परिषद ने तीन अलग-अलग स्थानों पर दुकानों का निर्माण कराया है. वर्षों पहले लॉटरी के माध्यम से इन दुकानों को दुकानदारों को किराए पर दिया गया था. लेकिन दुकान मिलने के बाद कई दुकानदारों ने नियमित रूप से किराये का भुगतान नहीं किया.

कई दुकानों पर अवैध कब्जे की भी शिकायत

जिला परिषद की जांच में कई दुकानों पर अवैध कब्जे का मामला भी सामने आया है. जांच के दौरान पता चला कि कुछ लोगों ने दुकान किराये पर लेने के बाद उसे दूसरे व्यक्ति को किराए पर दे दिया है. लंबे समय से इस तरह दुकान हस्तांतरण का मामला चल रहा था. अब जिला परिषद ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- 10 दिन पहले दफन हुआ था युवक, पिटाई की खबर मिलते ही पुलिस ने खुदवाई कब्र, निकाला शव

इन दुकानदारों पर है बकाया

  • सुनील प्रसाद - 109 माह, 2,18,000 रुपये
  • बीरेंद्र उरांव - 109 माह, 2,18,000 रुपये
  • रंजीत तिग्गा - 109 माह, 2,18,000 रुपये
  • बेचन भगत - 109 माह, 2,18,000 रुपये
  • ओमप्रकाश साहू - 107 माह, 2,14,000 रुपये
  • विश्राम मुंडा - 107 माह, 2,14,000 रुपये
  • अनिल कुमार - 107 माह, 2,14,000 रुपये
  • रेणु देवी - 84 माह, 1,68,000 रुपये
  • रामावती देवी - 76 माह, 1,14,000 रुपये
  • सुधीर उरांव - 42 माह, 63,000 रुपये
  • तेतरू उरांव - 42 माह, 63,000 रुपये
  • रजनी कुमारी - 36 माह, 54,000 रुपये
  • रूघु बैठा - 42 माह, 63,000 रुपये
  • योगेश्वरी देवी - 42 माह, 63,000 रुपये
  • दशरथ बैठा - 42 माह, 63,000 रुपये
  • सीता रजक - 42 माह, 63,000 रुपये
  • अरुण कुमार जायसवाल - 70 माह, 1,40,000 रुपये
  • सरोजनी किरण भगत - 109 माह, 2,18,000 रुपये
  • नारायण साहू - 109 माह, 2,18,000 रुपये
  • सुरेंद्र नाथ राम - 109 माह, 2,18,000 रुपये
  • सुरेश प्रसाद साहू - 109 माह, 2,18,000 रुपये
  • राजेश बड़ाइक - 103 माह, 1,54,500 रुपये
  • मुन्ना कुमार साहू - 109 माह, 1,63,500 रुपये
  • द्रौपदी देवी - 85 माह, 1,27,500 रुपये
  • विनीता देवी - 107 माह, 1,60,500 रुपये
  • नागेंद्र उरांव - 85 माह, 1,27,500 रुपये
  • ललन प्रसाद साहू - 109 माह, 2,18,000 रुपये
  • कृष्णा उरांव - 104 माह, 2,08,000 रुपये
  • सरोज कुमार साहू - 85 माह, 1,70,000 रुपये
  • शंभु उरांव - 94 माह, 1,88,000 रुपये
  • बालुसाम मोची - 104 माह, 2,08,000 रुपये
  • मेघु उरांव - 109 माह, 2,18,000 रुपये
  • संजय जायसवाल - 97 माह, 1,94,000 रुपये
  • रमेश भगत - 109 माह, 2,18,000 रुपये
  • अनिल कुमार - 80 माह, 1,60,000 रुपये
  • अमर भगत - 107 माह, 1,60,500 रुपये
  • ललिता देवी - 111 माह, 2,22,000 रुपये
  • जगदेव लाल बेक - 97 माह, 1,94,000 रुपये
  • रंजीत ठाकुर - 111 माह, 2,22,000 रुपये
  • राकेश उरांव - 111 माह, 2,22,000 रुपये
  • चांदिका देवी - 107 माह, 1,60,500 रुपये
  • शिपुपाल उरांव - 99 माह, 1,48,500 रुपये
  • गौतम जायसवाल - 107 माह, 1,60,500 रुपये
  • वीरबल भगत - 111 माह, 2,22,000 रुपये

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola