संदिग्ध हालत में अधेड़ का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन

गुमला के चेटर बस्ती में एक व्यक्ति का संदिग्ध हालत में शव मिला है. परिजनों ने मृतक के सिर और कान से खून बहते हुए देखकर हत्या का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है.

विज्ञापन

गुमलाः गुमला सदर थाना क्षेत्र के चेटर बस्ती के शांति नगर में एक अधेड़ व्यक्ति का संदिग्ध स्थिति में शव मिला है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान डबलू गोप (40 वर्ष) के रुप में हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक का शव सोमवार सुबह एक घर में बरामद किया गया. उसके सिर और कान से खून बह रहा था. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

खेत में काम करने गया था मृतक

जानकारी के अनुसार, डब्लू गोप रविवार शाम करीब 6 बजे तक अपने खेत में काम कर रहा था. इसके बाद वह शांति नगर की ओर चला गया. रात में वह वहीं रुका रहा. मृतक के भाई अनिल गोप ने बताया कि रात में वहां से फोन आया था जिसमें बताया गया कि आपके घर का एक आदमी यहीं गिर गया है, उसे उठाकर ले जाइए.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हालांकि रात में कोई भी परिजन उसे लेने नहीं गए. सोमवार सुबह उसकी मौत की खबर मिली. मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि डब्लू गोप के सिर और कान से खून बह रहा है. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सदर थाना पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. और मामले की जांच शुरू कर दी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola