कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन आज, दिल्ली पहुंचते ही CJP संस्थापक दीपके ने मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा

Updated:
विज्ञापन

ऑनलाइन मूवमेंट ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Photo: PTI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डिजिटल संगठन सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए शनिवार को दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट, दिल्ली की सीमाओं और अन्य संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं. अधिकारियों के अनुसार, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं.

विज्ञापन

दिल्ली पहुंचने के बाद ऑनलाइन आंदोलन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में पांच छात्रों ने आत्महत्या की है, जिसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. दीपके ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए सरकार से जवाबदेही और ठोस कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

इस महीने की शुरुआत में सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने समर्थकों और छात्रों से दिल्ली में उनके नेतृत्व में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया था. उन्होंने समर्थकों से छह जून को दिल्ली हवाई अड्डे पर उनसे मिलने का भी आग्रह किया था. सूत्रों ने बताया कि पुलिस को प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति से संबंधी कोई औपचारिक अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन सोशल मीडिया निगरानी और अन्य माध्यमों से प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक, एहतियात के तौर पर सुरक्षा उपायों के तहत नयी दिल्ली जिले और अन्य रणनीतिक स्थानों पर 1,000 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे, प्रमुख रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों और दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से जोड़ने वाले सीमावर्ती चौकियों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों, बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस की टीम को तैनात किया गया है.

यह भी पढ़ें : कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर आ रहे भारत, जंतर-मंतर में करेंगे प्रदर्शन

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर के बाहर कई स्तरों पर अवरोधक लगाए गए हैं. साथ ही सीमा चौकियों और मध्य दिल्ली की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर वाहनों की जांच तेज कर दी गई है.

वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

इन व्यवस्थाओं के तहत शुक्रवार (5 जून) को दिल्ली हवाई अड्डे और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. पुलिस उपायुक्त (आईजीआई) विचित्र वीर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने ‘फील्ड स्टाफ’ को आवश्यक निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की.

सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस बल स्थिति का आकलन करने और तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले अन्य हितधारकों के साथ समन्वय कर रहा है. पुलिस ने कहा कि जन सुरक्षा और यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है, साथ ही दिल्ली में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola