Video : चलती गाड़ी में शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, ना ट्रेन रुकी, ना कोई उतरा...फिर भी पहुंच गया पार्सल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन में बैठे यात्री तक पार्सल पहुंचा रहा है. यह 'गजब का जुगाड़' लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया में आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा दिख जाता है जो लोगों को हैरान तो करती ही है साथ में वायरल भी हो जाता है.ऐसा ही एक नया वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

वायरल हो रहे वीडियो में रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा एक शख्स चलती ट्रेन में बैठे यात्री तक पार्सल पहुंचाता नजर आ रहा है. ट्रेन की रफ्तार के बीच कुछ सेकेंड में हुआ यह पूरा लेन-देन लोगों का ध्यान खींच रहा है. हालांकि, यह वीडियो कहां की है इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

ट्रेन आई और कुछ सेकेंड में पहुंच गया पार्सल

  • वायरल वीडियो में एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा है. सामने से ट्रेन आती है.व्यक्ति लगातार डिब्बों के दरवाजों की तरफ देखता रहता है. दरअसल, उसे ट्रेन में मौजूद एक परिचित यात्री को एक पैकेज देना था. जिसके साथ वो लगातार कॉल पर रहता है.
  • ट्रेन उसके पास पहुंचती है तो एक यात्री दरवाजे से हाथ हिलाता नजर आता है. इसके बाद ट्रैक के किनारे खड़ा शख्स सही समय देखकर पार्सल उसकी तरफ उछाल देता है.
  • अंदर मौजूद यात्री भी तेजी से हाथ बढ़ाकर पैकेज पकड़ लेता है. खास बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान न ट्रेन रुकी और न हीं यात्री उतरता है. फिर भी कुछ ही सेकेंड में पार्सल उस व्यक्ति से दूसरे तक पहुंच जाता है.

देखिए वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों ने बताया ‘गजब की टाइमिंग’

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने शख्स की टाइमिंग और मौके को भांपने की क्षमता की तारीफ कर रहे हैं.

यूजर्स का कहना है कि ट्रेन की रफ्तार के बीच इतनी तेजी से पार्सल पकड़ाना आसान नहीं है, फिर भी शख्स ने ‘गजब की टाइमिंग’ दिखाते हुए ऐसा कर लिया. वहीं कुछ यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में ‘देसी जुगाड़’ बताया.

ये भी पढ़ें: Video : मुझे बचा लो...मलबे में फंसे छात्र ने दिखाया अंदर का मंजर, दिल्ली हादसे की सबसे खौफनाक तस्वीर!

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola