Video : मुझे बचा लो...मलबे में फंसे छात्र ने दिखाया अंदर का मंजर, दिल्ली हादसे की सबसे खौफनाक तस्वीर!
Delhi Building Collapse : दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को करीब 40-50 साल पुरानी इमारत ढह गई. इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है.
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक पांच मंजिला इमारत अचानक ढह गई.हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है,जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. मरने वालों में एक छात्र और एक मजदूर है, 4 की पहचान अभी तक नहीं हुई है. हादसे के बाद 12 का रेस्क्यू कर लिया गया है और अभी भी कईयों के मलबे में दबे होने की आशंका है.
40-50 साल पुरानी थी बिल्डिंग
- बताया जा रहा है कि जो इमारत गिरी है वो करीब 40-50 साल पुरानी थी और उसके बेसमेंट में पानी जमा हुआ था. बिल्डिंग में हॉस्टल चल रहा था.
- हादसे के दौरान मौजूद चश्मदीदों ने मीडिया को बताया कि हादसे के वक्त लगभग 50 से ज्यादा छात्र बिल्डिंग के कमरों में थे और बेसमेंट में खुदाई भी चल रही थी.
- हादसे के तुरंत बाद से राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली हादसा: बारिश के बीच बेसमेंट में मरम्मत, फिर भरभराकर ढही 5 मंजिला बिल्डिंग, 3 की मौत और पांच की हालत गंभीर
मलबे में दबे युवक का वीडियो आया सामने
- मलबे में दबे एक युवक का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मलबे में फंसा नजर आ रहा है और लोगों से उसे बचाने की अपील करता सुनाई दे रहा है.
- युवक ने अपना वीडियो बनाकर शेयर किया है. वीडियो में वो बेहद घबराया हुआ नजर आ रहा है और लोगों से उसे बचाने की अपील करता दिखाई देता है.
- घटनास्थल पर मौजूद एक युवक ने बताया कि मलबे में फंसा युवक उसका दोस्त है और वह बार-बार फोन कर कह रहा है मुझे बचा लो.
घटना की जांच कर रही है पुलिस
पुलिस ने मामले में बिल्डिंग मालिक आनंद बंसल, जो गुरुग्राम में रहता है, उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही की धाराओं में FIR दर्ज की है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: Explainer: तेल-गैस सप्लाई पर दोहरी मार! अमेरिका-ईरान और रूस-यूक्रेन युद्ध की कीमत चुका रही दुनिया?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए